scriptराजा-महाराजा को भी मात देती है माल्या की संपत्ति, 5 फरवरी को हो सकती है जब्त | vijay mallya property detailes in india | Patrika News
कारोबार

राजा-महाराजा को भी मात देती है माल्या की संपत्ति, 5 फरवरी को हो सकती है जब्त

विजय माल्या को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) अदालत ने शनिवार को भगोड़ा घोषित कर दिया।

नई दिल्लीJan 06, 2019 / 03:42 pm

manish ranjan

mallya

राजा-महाराजा को भी मात देती है माल्या की संपत्ति, 5 फरवरी को हो सकती है जब्त

नई दिल्ली। विजय माल्या को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) अदालत ने शनिवार को भगोड़ा घोषित कर दिया। भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून-2018 के तहत माल्या पहला अपराधी है जिसे भगोड़ा घोषित किया गया है। ईडी ने इसकी अपील की थी। माल्या की संपत्तियां जब्त करने को लेकर 5 फरवरी को सुनवाई होगी। माल्या की संपत्ति किसी राजा की संपत्ति से कम नहीं। आईए जानते है भगोड़े माल्या के पास भारत में कितनी निजी संपत्ति है।

माल्या के पास है करोड़ों की संपत्ति

दुनिया की 33वीं सबसे बड़ी निजी यॉट मानी जानें वाली इंडियन इंप्रेस के मालिक है विजय माल्या। माल्या ने इसे साल 2006 में कतर रॉयल परिवार से खरीदा था। इसकी कीमत करोड़ों में है। इस यॉट को माल्या पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता था। गोवा के कंडोलियम बीच में समुद्र के ठीक सामने माल्या का किंशफिशर विला है। अगर बात इसकी कीमत की जाए तो इसकी कीमत 90 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इस विला के भीतर की सजावट मुगल और पुर्तगाली शैली की है। जो किसी राजा-महाराजा के भवनों को भी मात देती है।

माल्या के पास हैं ये महंगी कारें

माल्या के पास दुनिया की सबसे मंहगी और खास कारें हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है। माल्या के पास जगुआर, जगुआर XJR15 रेस कार, फेरारी जैसी महंगी-महंगी करें है। इतना ही नहीं माल्या यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड कंपनी का मालिक है। ये दुनिया की दूसरी बड़ी शराब कंपनी मानी जाती है, जो माल्या की संपत्तियों में से एक है। इसके बाद आता है माल्या को करोड़ों का मालिक बनाने वाला उसका किंशफिशर ब्रांड। साल 2016 के अप्रैल में इस विमान सर्विस की नीलामी की कोशिश की गई, ताकि बैंक को उसका सारा बकाया मिल जाए। लेकिन माल्या की ये संपत्ति किसी ने भी नहीं खरीदी। इस संपत्ति की कीमत लगभग पौने चार सौ करोड़ है। इसके अलावा विदेशों में माल्या के पास करोड़ों की संपत्ति है।

Home / Business / राजा-महाराजा को भी मात देती है माल्या की संपत्ति, 5 फरवरी को हो सकती है जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो