scriptहर सवाल का जवाब देने वाला गूगल खुद का बर्थडे भूला | Google doesn't know the date of its own birthday | Patrika News
टेक्नोलॉजी

हर सवाल का जवाब देने वाला गूगल खुद का बर्थडे भूला

‘गूगल’, यह एक ऐसा शब्द है, जिसके पास आपके हर सवाल का जवाब है, लेकिन वही गूगल अपना बर्थ-डे ही नहीं जानता! असल में गूगल पहले ही अलग-अलग दिनों में अपना जन्मदिन मनाता रहा है।

झालावाड़Sep 28, 2016 / 07:58 am

Abhishek Pareek

‘गूगल, यह एक ऐसा शब्द है, जिसके पास आपके हर सवाल का जवाब है। चाहे किसी सड़क का नाम को या स्पेस का कोई राज हो, किसी डिश की कोई रेसिपी हो या फिर किसी गाने के बोल, यहां आपको जवाब मिल जाता है। लेकिन वही गूगल अपना बर्थ-डे ही नहीं जानता! 27 सितंबर को गूगल अपना 18वां जन्मदिन मना रहा है। लेकिन असल में गूगल पहले ही अलग-अलग दिनों में अपना जन्मदिन मनाता रहा है। 




2006 में 26 सितंबर को मनाया गया था गूगल का जन्मदिन। अब 27 को मनाया


2004 में 7 सितंबर को ऑनलाइन जारी किया गया था इसका बर्थडे डूडल


1998 में हुआ था शुरू

दरअसल, गूगल नाम की इस कंपनी की शुरुआत साल 1998 में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने की थी। लेकिन उसका जन्म किस दिन हुआ यह गूगल को भी नहीं पता। साल 2006 से गूगल ने 27 सितंबर के दिन अपना जन्मदिन मनाना शुरू किया है। जबकि 2006 से पहले गूगल का जन्मदिन 26 सितंबर को मनाया जाता था। 




बर्थडे का कन्फ्यूजन

साल 2004 में जब गूगल अपना 6ठां जन्मदिन मना रहा था, इसका बर्थडे डूडल 7 सितंबर को दुनिया भर में ऑनलाइन किया गया था। लेकिन तथ्यों की मानें तो इन सब में से कोई भी तारीख गूगल की असली बर्थडेट नहीं है। 1998 में स्थापित हुई इस कंपनी की सबसे नजदीकी तारीख अगर कोई है तो उसे 4 सितंबर माना जा रहा है। 




गूगल ने मानी गड़बड़ी

गूगल ने सबसे पहले 2013 में माना कि वह अपना जन्मदिन 4 अलग तारीखों में मना रहा है और यह बहुत बड़ा कंफ्यूजन है, लेकिन अब उसने इसके लिए 27 सितंबर को तय कर लिया है। कंपनी ने यह तारीख इसलिए चुनी है क्योंकि 2002 में इसी दिन सबसे पहला गूगल का बर्थडे डूडल का इस्तेमाल किया गया था। अमरीका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से 18 साल पहले शुरू हुई यह कंपनी आज दुनिया की सबसे शक्तिशाली कंपनियों में से एक है।

Home / Technology / हर सवाल का जवाब देने वाला गूगल खुद का बर्थडे भूला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो