scriptलाॅलीपाॅप के बाद एंड्राॅयड की दुनिया में ये हैं लेटेस्ट वर्जन्स, जानिए कैसे बदल देंगे ये आपके मोबाइल्स | mobile transformation by new android version after lollipop | Patrika News
टेक्नोलॉजी

लाॅलीपाॅप के बाद एंड्राॅयड की दुनिया में ये हैं लेटेस्ट वर्जन्स, जानिए कैसे बदल देंगे ये आपके मोबाइल्स

गूगल नाउ, वॅायस एपीआर्इ, गूगल सेटिंग्स, एंड्राॅयड पे, डोज, यूएसबी टाइप सी रिवर्स चार्जिंग फैसिलिटी जैसे अनेक फीचर्स के कारण मार्शमैलो लॅालीपॅाप को मात दे चुका है।

Aug 17, 2016 / 04:33 pm

balram singh

andriod lollipop update 01

andriod lollipop

गूगल नित नए आेएस आैर सॅाफ्टवेयर लॅान्च करता रहता है। हर नया वर्जन पिछले का उन्नत रूप होता है। हाल ही में 9 मार्च को गूगल ने अपना नया एंड्राॅयड एन आेएस का प्रीव्यू लाॅन्च किया। इसके बाद 18 मर्इ को गूगल कीनोट में गूगल एन का बीटा वर्जन लाॅन्च कर दिया। यह तब है जब कि बहुत सारे फोन पर अभी तक आेएस के पुराने वर्जन लाॅलीपाॅप अोएस पर ही काम कर रहे है। 
एंड्राॅयड एम डेवलपर (मार्शमैलो) को 28 मर्इ 2015 को रिलीज किया गया था हालांकि इसका मार्शमैलो नामकरण 17 अगस्त को किया गया आैर फिर आखिरकार 29 सितंबर 2015 को इसे पेश कर दिया गया। एंड्राॅयड मार्शमैलो के साथ नेकाम करने केिए नेक्सस5एस अौर नेक्सस6एस स्मार्टफोन भी पेश किए गए। 
एंड्राॅयड मार्शमैलो पहली बार दिखने में पिछले आेएस लाॅलीपाॅप जैसा ही दिखता है। लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। एंड्राॅयड एम पर आप हर सैटिंग के लिए शाॅर्टकट बना सकेंगे। इसके अलावा इन शाॅर्टकट्स को आप एक सेपरेट फोल्डर में डाल सकते हैं। 
मार्शमैलो पर आप गूगल वाॅयस सर्च का भी यूज कर सकते हैं। इसी तरह एप ड्राॅअर को आप वर्टिकली स्क्राॅल कर सकेंगे। मार्शमैलो में शानदार एनिमेशन आैर ट्रांसिशन का प्रभाव देखा जा सकता है। इसमें डार्क थीम मौजूद है आैर रोटेशन सपोर्ट भी दिया गया है। 
गूगल नाउ, वॅायस एपीआर्इ, गूगल सेटिंग्स, एंड्राॅयड पे, डोज, यूएसबी टाइप सी रिवर्स चार्जिंग फैसिलिटी जैसे अनेक फीचर्स के कारण मार्शमैलो लॅालीपॅाप को मात दे चुका है।

(demo pic)

Home / Technology / लाॅलीपाॅप के बाद एंड्राॅयड की दुनिया में ये हैं लेटेस्ट वर्जन्स, जानिए कैसे बदल देंगे ये आपके मोबाइल्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो