1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Whatsapp Pay के जरिए अब चैटिंग का मजा लेते हुए करें पेमेंट, जानिए पूरी डिटेल

पिछले काफी समय से Whatsapp इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। वर्ष 2018 में बीटा यूजर्स के साथ शुरू हुई टेस्टिंग के बाद अब यह फीचर भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 6 Nov 2020, 12:42 PM IST

पॉपुलर मैसेजिंग एप Whatsapp इन दिनों अपने फीचर्स पर काम कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सएप ने कई नए फीचर जोड़ें हैं। बताया जा रहा है कि Whatsapp पर जल्द ही कुछ और नए फीचर्स भी आ सकते हैं। फिलहाल व्हाटसएप ने भारत में अपने यूजर्स के लिए Whatsapp Pay फीचर रोल आउट कर दिया है। बता दें कि पिछले काफी समय से व्हाट्सएप इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। वर्ष 2018 में बीटा यूजर्स के साथ शुरू हुई टेस्टिंग के बाद अब यह फीचर भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स चैटिंग करते हुए इस प्लेटफॉर्म पर पेमेंट भी कर सकेंगे।

NPCI से मिली हरी झंडी
फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी Whatsapp ने घोषणा की है कि Whatsapp Pay फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स को मिल रहा है। इस फीचर को भारत में शुरू करने के लिए व्हाट्सएप को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अनुमति का इंतजार था। अब NPCI ने मैसेजिंग एप को यूपीआई की मदद से पेमेंट सर्विस शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि NPCI ने इसके लिए एक लिमिट तय की ह। Whatsapp Pay के फर्स्ट सेगमेंट में NPCI ने 2 करोड़ यूजर्स को कैप सेट किया है। इसका मतलब है कि अभी भारत में सिर्फ 2 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स ही इस नए फीचर का लाभ उठा पाएंगे। जबकि भारत में इस एप के करीब 40 करोड़ यूजर्स हैं।

यह भी पढ़ें—हैकर्स भी लीक नहीं कर पाएंगे आपकी Whatsapp Chat, इन बातों का रखें ध्यान

ऐसे होगा पेमेंट
फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने एक बयान में कहा कि हम नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ काम कर रहे थे, जो हर चीज को देखते हुए पेमेंट का सिक्योर और भरोसेमंद बनाती है। हमने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए ऐसा कर लिया है, जिसकी मदद से आसानी से यूजर्स अलग-अलग एप्स पर सर्विसेज देने वाली कंपनियों के लिए पेमेंट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें—WhatsApp में आया नया टूल, स्टोरेज की समस्या से मिलेगा छुटकारा, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

डेबिट कार्ड होना जरूरी
व्हाट्सएप का नया फीचर Whatsapp Pay भारत की 10 स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध है। हालांकि इसके जरिए पेमेंट करने के लिए यूजर्स के पास किसी UPI-सपॉर्टेड बैंक का डेबिट कार्ड होना जरूरी है।