scriptदुनिया के सबसे महंगे Diamond फोन, होश उड़ा देगी इनकी कीमत | world costliest diamond studded smartphone | Patrika News
टेक्नोलॉजी

दुनिया के सबसे महंगे Diamond फोन, होश उड़ा देगी इनकी कीमत

सभी स्मार्टफोन ज्यादा कीमत में ही आते है लेकिन क्या आपने कभी एेसे फोन सुने हैं जिनमें सोने चांदी हीरे आैर जवाहरात जड़े हों। आइए आज आपको कुछ एेसे ही फोन के बारे में बताते हैं जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Apr 23, 2015 / 06:09 pm

सभी स्मार्टफोन ज्यादा कीमत में ही आते है लेकिन क्या आपने कभी एेसे फोन सुने हैं जिनमें सोने चांदी हीरे आैर जवाहरात जड़े हों।

आइए आज आपको कुछ एेसे ही फोन के बारे में बताते हैं जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Goldvish le million

यह फोन गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स द्वारा दुुनिया का सबसे महंगा फोन करार दिया गया है। इसमें वीवीएस ग्रेड के 120 कैरेट वाले डायमंड जड़े है। Goldvish le million की कीमत 540,540 पाउंड है यानि कि तकरीबन साढ़े पांच करोड़ रुपए।


Vertu Signature Cobra

यह फोन एक फ्रैंच ज्वैलर बाउचीराॅन ने डिजाइन किया है। खास बात यह है कि इसके केवल आठ ही पीस बने है। इसमें एक पीयर डायमंड, एक राउंड व्हाइट डायमंड, दो एमरल्ड आैर 439 रुबीज जड़े है। इसकी कीमत 167,567 पाउंड यानि कि पौने दो करोड़ के आसपास।

Sony ericsson Black Diamond

इस फोन के नाम पर मत जाना क्योंकि यह असल में वीआर्इपीएन नामक एक कंपनी ने बनाया है। इसके स्पेसिफिकेशन से भी ज्यादा उम्मीद न करें क्योंक ये साधारण ही है।

लेकिन ब्लैक डायमंड से बने हुए इस बेशकीमती फोन की कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे आपके।
इसकी कीमत  162,162 पाउंड यानि कि 162,162 पाउंड यानि कि एक करोड़ बासठ लाख रुपए होगी।


Vertu Diamond

यह फोन vertu की प्रीमियम रेंज के फोन की लिस्ट में शुमार है। यह पूरी तरह से बेशकीमती प्लेटिनम आैर डायमंड के मेल से बना है। इसकी कीमत 47,567 पाउंड यानि कि लगभग साढ़े सैंतालीस लाख रुपए होगी।


Motorola V220 special edition

आॅस्ट्रियन डिजाइनर पीटर अलोसोन ने मोटोरोला के इस फोन में 1200 डायमंड सजाए हैं आैर इसके कीबोर्ड को 18 कैरेट गोल्ड से प्लेट किया है। आज इस अठ्ठाइस लाख रुपए वाले फोन के फिल्म स्टार से लेकर फुटबाॅल्रर तक दीवाने है।

Photo Gallery

Home / Technology / दुनिया के सबसे महंगे Diamond फोन, होश उड़ा देगी इनकी कीमत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो