
Hair care tip by Rujuta Diwekar : गर्मी आते ही मानों परेशानियों को एक नया नाम मिल जाता है। ज़िन्दगी की भाग दौड़, स्ट्रेस, टेंशन क्या कम थे जो तेज धूप, प्रदूषण, पसीने जैसी प्रोब्लेम्स और शामिल हो जाती हैं। इतना ही नहीं आये दिन फंक्शन्स के लिए तैयार होना हो तो बालों की स्टाइलिंग के लिए हीटिंग टूल्स और जेल भी बालों की समस्याओं को और बढ़ावा देता हैं। फिर क्या, नतीजा - रूखे सूखे ,झड़ते और सफ़ेद होते बाल। ऐसे में अपने बालों को हैल्थी रखना मुश्किल हो सकता है। सिलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर अक्सर अपने फॉलोवर्स के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर टिप्स शेयर करतीं हैं। हाल ही में उन्होंने बालों की देखभाल के लिए उपाय बताया है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का मानना है की हमारी त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग होने के बावजूद हम इसे अनदेखा कर देते हैं । अक्सर हम सिर्फ अपनी बॉडी शेप को लेकर परेशान होते हैं और केवल इस बारे में बात करते हैं कि हमारे पेट और थाइज़ पर कितना फैट है। वह आगे कहती है की हम शायद ही कभी इस बात पर ध्यान देते हैं कि हमारे बाल और स्केल्प कि त्वचा कैसी दिख रही है। ऐसे में हमें यह जानना जरूरी है कि सुस्त, थकी हुई और फ्लेकी त्वचा अच्छे स्वास्थ्य की कमी का संकेत है। दिवेकर ने दादी-नानी के खजाने, यानी उनके बताये उपचार, की और इशारा करते हुए कहा की अच्छी चंपी (बालों की मालिश) बालों की सेहत के लिए रामबाण है।
उन्होंने आगे कहा, 'सिर की त्वचा भी एक अहम् हिस्सा है और हम में से बहुत से लोग बालों के झड़ने के बारे में शिकायत करते हैं लेकिन स्कैल्प के स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देते हैं। वास्तव में, हम में से ज्यादातर लोग यह मान लेते हैं कि अगर हमें पी.सी.ओ.डी. या थायराइड है, तो बाल झड़ना और त्वचा का खराब होना ठीक है। हम इसे ठीक करने के लिए महंगे ट्रीटमेंट का ऑप्शन चुनते हैं लेकिन इसके लिए अपनी रसोई का बेहतर उपयोग नहीं करते हैं।"
उन्होंने स्कैल्प और बालों के तेल बनाने का तरीका शेयर किया।
ऐसे तैयार करें तेल :
• नारियल का तेल गरम करें
• गरम होने पर कड़ी पत्ता डालें
• गैस से उतार लें
• मेथी के बीज (या भांग के बीज) डालें
• गुड़हल का फूल डालें
• 1 चम्मच हलीम के बीज (Aliv seeds) डालें
• इसे रात भर ठंडा होने दें
• ठंडा होने पर अपने स्कैल्प पर मालिश करें
ऐसे करें चंपी : एक जगह पर शान्ति से बॉडी और माइंड को रिलैक्स करते हुए बैठ जाएं। हाथों में थोड़ा तेल लेकर सिर पर लगायें और अपनी उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे रात भर या कम से कम 30 मिनट के लिए रखें । ऐसा करना डी-स्ट्रेस होने का भी बेहतरीन तरीका है।
रुजुता दिवेकर का टिप : अगली बार अपने दोस्तों के साथ एक चंपी पार्टी दें, यह शैंपेन पार्टी की तुलना में अधिक ठंडी लगती है और आपको अपने बालों को स्टाइल करने से बचाती है।
यह भी पढ़ें : इन 'फ्रीजर टिप्स' से मिनटों में बनेगा खाना
Updated on:
2 Mar 2023, 3:05 PM IST
Published on:
2 Mar 2023, 12:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.