scriptधनतेरस पर राशि के अनुसार करें इन चीजों की खरीददारी, होगी मां लक्ष्मी की कृपा | On dhanteras buy things as per your birth sign, it will prove beneficial | Patrika News
Uncategorized

धनतेरस पर राशि के अनुसार करें इन चीजों की खरीददारी, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना और चांदी करना काफी शुभ माना जाता
है। धनतेरस पर खरीदी गई वस्तु में तेरह
गुनी वृद्धि होती है

Oct 18, 2016 / 07:58 pm

कमल राजपूत

Diwali shoping

Diwali shoping

नई दिल्ली। इन दिनों त्यौहारी सीजन अपने पूरे शबाब पर है। नवरात्रों में गरबा और डांडिया डांस को एंजॉय करने के बाद अब लोग दीवाली की त्यौहारी में जुट गए है। हर कोई अपने बजट के अनुसार दीवाली और धनतेरस की शापिंग में व्यस्त हो गए है। शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी और भगवान धन्वतरि को धन को देवता माना जाता है। इसके चलते लोग धनतेरस पर के मौके पर कुबेर और यम की पूजा करते है।

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना और चांदी करना काफी शुभ माना जाता है। यहां तक कुछ जगह तो यह कहावत है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तु में तेरह गुनी वृद्धि होती है। ऐसे में हर कोई इंसान की यह चाहता है कि मां लक्ष्मी और भगवान धन्वतरि की कृपा उन पर बनी रहे। लेकिन क्या आपको पता है इस शुभ अवसर किस चीज की खरीददारी करने से आपको धन में वृद्धि होगी और किस चीज को खरीददारी से आपको नुकसान होगा।

हमारी किस्मत को चमकाने में हमारे राशि रत्न काफी अहम रोल निभाते है। पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार, हम आपको बताने जा रहे है कि इन वस्तुओ की खरीददारी आपके लिए लाभ्भदायक होगी। अगर आप अपनी राशि में बताए अनुसार धनतेरस पर शापिंग करे तो निश्चित रूप से भगवान धन्वतरि की कृपा आपके ऊपर बरसेगी।

1. मेष: धनतरेस पर मेष राशि वालों को चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना बेहद लाभदायक रहेगा। इस दिन कुछ न कुछ चांदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहिए।

2. वृष: धनतरेस पर वृष राशि वाले अगर कपड़े खरीदेंगे तो उनके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। इसके अलावा चाँदी या तांबे के बर्तन खरीदने से भी उन्हें फायदा होगा।

3. मिथुन: मिथुन राशि वालों को इस दिन सोने के आभूषण, हरे रंग के घरलू सामान जैसे पर्दा खरीदना अच्छा रहेगा।

4. कर्क: कर्क राशि वालों को चांदी के आभूषण, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा रहेगा।

5. सिंह: सिंह राशि वाले अगर धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन, कपडे, और सोने की कोई चीज जरूर खरीदनी चाहिए।

6. कन्या: कन्या राशि वालों को धनतेरस के दिन मरगज की श्री गणेश की मूर्ति या सोने के आभूषण खरीदना अच्छा रहेगा।

7. तुला: तुला राशि वाले अगर कपड़े, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान और चांदी की कोई चीज खरीदेंगे तो उन्हें फायदा होगा।

8. वृश्चिक: धनतेरस के दिन अगर वृश्चिक राशि वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सोने के आभूषण खरीदेंगे तो उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी।

9. धनु: धनु राशि वालों को इस दिन सोने के आभूषण या तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए।

10. मकर: मकर राशि वालों को धनतेरस के दिन कपड़े, वाहन, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है।

11. कुम्भ: कुम्भ राशि वाले अगर धनतेरस के दिन सौंन्दर्य के सामान, स्वर्ण, फुटवियर (जूते-चप्पल) खरीदेंगे तो उन्हें लाभ होगा।

12. मीन: धनतेरस के दिन मीन राशि वालों को सोने के आभूषण, चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूर खरीदने चाहिए।

Home / Uncategorized / धनतेरस पर राशि के अनुसार करें इन चीजों की खरीददारी, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो