scriptये चीजें जो पुरूषों की नजर में महिलाओं को बनाती हैं बदसूरत | These Things Men Find Unattractive | Patrika News
Uncategorized

ये चीजें जो पुरूषों की नजर में महिलाओं को बनाती हैं बदसूरत

औसतन लड़कों को महिलाओं के मेकअप के बारे में काफी कुछ पता होता है। ये चीजें जो महिलाओं को पुरूषों की नजर में बदसूरत बनाती हैं

Aug 14, 2015 / 10:20 pm

भूप सिंह

beauty-fashion

beauty-fashion

सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरूष भी महिलाओं के मेकअप से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को नोटिस करते हैं और उनका जिक्र अपने दोस्तों के बीच करते हैं। औसतन लड़कों को महिलाओं के फैशन, इत्र, या मेकअप के बारे में काफी कुछ पता होता है। ये चीजें जो महिलाओं को पुरूषों की नजर में बदसूरत बनाती हैं…

1. उलझा हुआ हेयरस्टाइल-उलझा हुआ हेयरस्टाइल कार्निवाल या एक स्टूडियों में असाधारण फोटोशूट में ठीक लगता है। अन्य सभी स्थितियों में सामान्य दिखना ही सही हेयर स्टाइल होती है। अगर हम स्टाइल जैल, स्टीकी हेयर स्प्रे या बालों के अन्य उत्पाद से दूर बालों को छूकर देखे तो सुखद लगता है।

2. बहुत ज्यादा मेकअप फाउंडेशन-मेकअप चेहरे के लाइन्स को और छोटे-मोटे दाग दब्बों को मिटाने के लिए बनाया गया है। इसको लगाने से आपका चेहरा हेल्थी और चमकीला लगता है। यह आपकी त्वचा के रंग में भी सुधार कर सकता है। इसे ऎसे लगाए कि किसी की नजर में ना आए। अगर यह दिखता है तो यह भद्दा लगता है।

3. पलकों पर ग्लिटर और शिमर लगाना-अगर आप पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट नहीं है अपनी आखों की पलकों पर ग्लिटर और शिमर ना लगाए। क्योंकि बहुत कम लोग इसका मेकअप करने में सफल होते है। इसके लिए मैट शैडो बेहतर होता है।

4. आई लेसेस को चिपकाना-यह आमतौर पर आंखों में बहुत ज्यादा काजल लगाने से भी होता है। यह आपकी आंखों के लुक को बेहतर नहीं बनाता है। इसके लिए बेहतर क्वालिटी का काजल उपयोग करें। इसके लिए आप अनेक ब्रांडों को अजमाए और उनमें जो बेहतर हो उसको चुनें। जिससे की आंखों में ना तो दर्द हो और ना ही घ्ंाटों तक आपकों आंखें रगड़नी पडें।

5. बुरी तरह से की गई शेविंग-यह आपको पंसद हो या ना हो लेकिन आदमी चिकनी त्वचा को ज्यादा महत्व देता है। इसलिए आपको अपने पूरे शरीर का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको यह ध्यान रखना चाहिए आपकी बगलें व टांगे अच्छे से शेव हैं या नहीं। यह जीचें मेकअप से ज्यादा आपको सुंदर बनाती है।

6. सूखी त्वाचा-पुरूषों को महिलाओं की सूख्खी त्वचा छुना पसंद नहीं होता है। इसलिए उन्हें नहाने के बाद मॉइश्चिराइजर्स, जेल, क्रीम और बॉडी लोशन इस्तेमाल करना चाहिए।

7. मुंह की बुरी बास और पीले दांत-आपके पीले दांत और मुंह से आने वाली दुर्गन्द पुरूषों को आपसे दूर कर सकती है। इसके लिए आप दांत सफेद करने वाले टूथपेस्ट का उपयोग करें। जिससे की आपके दांतों की चमक बरकरार रहें।

Home / Uncategorized / ये चीजें जो पुरूषों की नजर में महिलाओं को बनाती हैं बदसूरत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो