scriptकलर एंड विमन: आखिर क्यों औरतों को भाता है पिंक | why do women like pink | Patrika News
Uncategorized

कलर एंड विमन: आखिर क्यों औरतों को भाता है पिंक

एथनिक आउटफिट्स के कलर्स को लेकर हुआ सर्वे, 28.5 फीसदी वीमन पसंद करती हैं पिंक…एथनिक आउटफिट्स के कलर्स को लेकर एक फैशन ई-शॉपिंग वेबसाइट ने हाल ही सर्वे रिपोर्ट जारी की है

May 12, 2016 / 05:59 pm

Ambuj Shukla

जयपुर।

एथनिक आउटफिट्स के कलर्स को लेकर हुआ सर्वे, 28.5 फीसदी वीमन पसंद करती हैं पिंक…

एथनिक आउटफिट्स के कलर्स को लेकर एक फैशन ई-शॉपिंग वेबसाइट ने हाल ही सर्वे रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पिंक इंडियन वीमन का फे वरिट कलर बनकर उभरा है। एथनिक वियर्स में वीमन पिंक कलर को प्रायोरिटी देती हैं। देश की 28.5 प्रतिशत महिलाओं ने पिंक को अपना फे वरिट कलर बताया। दूसरे स्थान ब्लू ने जगह बनाई। करीब 27.2 प्रतिशत महिलाओं ने ब्लू कलर के आउटफिट को प्रिफरेंस दी। एेसे में कॉमन फे वरिट कलर्स जैस
े- यलो, रेड और ऑरेंज महिलाओं की प्रिफरेंस से बाहर जाते नजर आ रहे हैं।

समर भी है रीजन
गर्मी की वजह से पिंक और ब्लू जैसे सॉफ्ट कलर्स को प्रिफरेंस दी जा रही है। ये दोनों ही कलर कूल लुक देते हैं। लाइट ब्लू की डिमांड भी इन दिनों ज्यादा है। फैशन डिजाइनर्स के अनुसार, इस सीजन ब्लू, पिंक और ग्रीन कलर के आउटफिट्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

फे स्टिवल में मैरून और गोल्ड का क्रे ज
नॉर्मल डेज में जहां महिलाएं एथनिक वियर में पिंक और ब्लू को पसंद कर रही हैं, वहीं बात यदि फे स्टिवल की हो, तो सबसे ज्यादा मैरून और गोल्ड कलर को पसंद किया जा रहा है। इंडिया के फे वरिट फे स्टिव एथनिक वियर कलर्स में 33.9 प्रतिशत ने मैरून और 31.9 परसेंट ने गोल्ड को पसंद किया है। बोल्ड एंड ब्राइट लुक देने के कारण इस तरह के कलर्स को पसंद किया जाता है। फे स्टिवल के मौके पर ये बेहद अट्रैक्टिव लगते हैंà
�¤

हो रहा है एक्सपेरिमेंट
सर्वे यह भी बताता है कि कलर्स को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं, खासकर पार्टी वियर आउटफिट्स में एेसे कलर्स भी आ गए हैं, जो पहले देखने को नहीं मिलते थे, जैसे- ब्लू कलर को ब्राइडल वियर में शामिल नहीं किया जाता था। लेकिन अब ब्लू, ग्रे और ऑफ व्हाइट को भी शामिल किया जाने लगा है।

Home / Uncategorized / कलर एंड विमन: आखिर क्यों औरतों को भाता है पिंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो