60 प्रतिशत युवा सोशल मीडिया से प्रभावित
रिपोर्ट के अनुसार करीब 60 फीसदी युवा शॉर्ट वीडियो, सोशल मीडिया, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और टीवी से प्रभावित होकर खरीदारी का निर्णय लेते हैं। यही नहीं अध्ययन से यह भी खुलासा हुआ है कि युवाओं की खरीदारी के आधे से अधिक निर्णय में ऑफर और छूट की विशेष भूमिका रहती है। इसके बाद प्रोडक्ट की विश्वसनीयता, सुविधा और फ्री शॉपिंग का नंबर आता है।