scriptप्रदेश में 13 की मौत से शोक की लहर, CM Yogi Adityanath ने किया मुआवजे ऐलान, शोक जताते हुए कही ये बात | 13 people died in uttar pradesh | Patrika News
लखनऊ

प्रदेश में 13 की मौत से शोक की लहर, CM Yogi Adityanath ने किया मुआवजे ऐलान, शोक जताते हुए कही ये बात

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले दो दिनों में कई जिलों को मिलाकर कुल 13 लोगों की मौत हो गई। इस पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

लखनऊJul 27, 2019 / 09:16 am

आकांक्षा सिंह

cm yogi

Yogi

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले दो दिनों में कई जिलों को मिलाकर कुल 13 लोगों की मौत हो गई। इस पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है। राज्य सरकार (UP Govt) ने बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार को आठ मौतों की सूचना मिली जबकि पांच लोगों की मौत गुरुवार को हुई थी। इसमें आगे कहा गया है कि उन्नाव में दो लोगों की और सहारनपुर में एक व्यक्ति की सांप के डंसने से जबकि अलीगढ़, कन्नौज, हापुड़ और मुजफ्फरनगर मे एक-एक व्यक्ति की मौत दीवार गिरने से हुई। इसके अलावा प्रयागराज में एक व्यक्ति की मौत बिजली गिरने से हुई है। बयान में कहा गया कि गुरुवार को पांच लोगों की मौत प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में इन 13 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें – आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में अयोध्या के मशहूर संत की मौत, हादसे में कार के परखच्चे उड़े, रामनगरी में शोक की लहर

सीएम ने शांति की कामना की

सीएम ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। यह जानकारी शुक्रवार को यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को दिवंगत लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है।

Home / Lucknow / प्रदेश में 13 की मौत से शोक की लहर, CM Yogi Adityanath ने किया मुआवजे ऐलान, शोक जताते हुए कही ये बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो