script17 जून आज का राशिफल सोमवार को मेष,मिथुन, सिंह,तुला रखे आज अपना खास ध्यान करें यह उपाय | 17 june Daily Horoscope somvar puja path and upay | Patrika News
लखनऊ

17 जून आज का राशिफल सोमवार को मेष,मिथुन, सिंह,तुला रखे आज अपना खास ध्यान करें यह उपाय

Daily Horoscopeआज का राशिफल Daily Horoscope

लखनऊJun 17, 2019 / 12:17 pm

Ritesh Singh

 Daily Horoscope

17 जून आज का राशिफल सोमवार को मेष,मिथुन, सिंह,तुला रखे आज अपना खास ध्यान करें यह उपाय

लखनऊ , सोमवार को शिव की उपासन का खास दिन होता हैं इसलिए दिन हो या रात भगवान् शिव के मंत्रो का जप जरूर करें। इससे आने वाली हर मुसीबत में राहत मिलती हैं।


Daily Horoscopeआज का राशिफल Daily Horoscope
मेष (Aries) (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है, सावधानी रखें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। प्रमाद न करें।
वृष (Taurus) (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
मिथुन (Gemini) (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

स्थायी संपत्ति का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे।
कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

परीक्षा व साक्षात्कार इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। संगीत इत्यादि रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे।
सिंह( Leo ) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में रुचि नहीं रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों का इस्ते
माल करने से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कन्या (Virgo) (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। निवेश इत्यादि लाभदायक रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। प्रमाद न करें।
धनु ( Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

नौकरी में अधिकारी वर्ग की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। अपेक्षित कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। जोखिम न लें।
मकर ( Capricorn ) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भाग्य का साथ रहेगा। किसी भी बहस में हिस्सा न लें। शत्रु पस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। नए काम मिलेंगे। भरपूर प्रयास करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें।
कुंभ (Aquarius) (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

किसी नए कार्य या उपक्रम को प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख-शांति बने रहेंगे। आराम व मनोरंजन पर व्यय होगा।
मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

किसी व्यक्ति की सहायता कर पाएंगे। दान-धर्म पर व्यय हो सकता है। परिवार व मित्रों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। यात्रा मनोरंजक रह सकती है। दुष्टजनों से सावधानी रखें। किसी की बातों में न आएं।

Home / Lucknow / 17 जून आज का राशिफल सोमवार को मेष,मिथुन, सिंह,तुला रखे आज अपना खास ध्यान करें यह उपाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो