scriptMahashivratri Horoscope 2020 : आज हैं महाशिवरात्रि बन रहे हैं विशेष योग जाने राशियों का हाल किसको क्या मिलेगा | 21 feb aaj ka rashifal Mahashivratri shukrawar panchang puja path | Patrika News
लखनऊ

Mahashivratri Horoscope 2020 : आज हैं महाशिवरात्रि बन रहे हैं विशेष योग जाने राशियों का हाल किसको क्या मिलेगा

महाशिवरात्रि विशेष राशिफल Daily Horoscope

लखनऊFeb 20, 2020 / 09:51 pm

Ritesh Singh

Mahashivratri Horoscope 2020 : आज हैं महाशिवरात्रि बन रहे हैं विशेष योग जाने राशियों का हाल किसको क्या मिलेगा

Mahashivratri Horoscope 2020 : आज हैं महाशिवरात्रि बन रहे हैं विशेष योग जाने राशियों का हाल किसको क्या मिलेगा

लखनऊ , महाशिवरात्रि पर 117 साल बाद शनि और शुक्र का दुर्लभ योग बन रहा हैं पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि विष सर्प योग से मिलेगी मुक्ति।उन्होंने कहाकि महापर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को है। इसलिए इस साल महाशिवरात्रि बेहद खास हैं । शक्ति मिश्रा ने बतायाकि शनि और शुक्र का दुर्लभ संयोग शिवरात्रि पर बन रहा है। शनि अपने स्वयं की राशि और शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा। गुरु ग्रह भी अपनी राशि धनु में हैं। इस योग में शिव पूजा करने पर शिव रुद्राभिषेक करने, ध्यान करने पर शनि,गुरु शुक्र के दोषों से मुक्ति मिलेगी। इसलिए आज का दिन बहुत ही खास हैं। मांग लो बाबा से जो भी मांग सकते हो सब मिलेगा।
महाशिवरात्रि विशेष राशिफल Daily Horoscope

मेष (Aries) आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। आज जो भी काम करें उसमें अतिरिक्त सावधानी बरतें।
वृष (Taurus) किसी कलात्मक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। मान-सम्मान और उन्नति से संबंधित कोई अवसर आपके हाथ आ सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफल होंगे।
मिथुन (Gemini) ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। आज सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और नौकरी में आपका प्रभाव एवं महत्व बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे।
कर्क (Cancer) बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज दिन की शुरूआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। मित्रों और परिजनो के साथ घूमने-फिरने का आनंद उठा सकते हैं। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
सिंह( Leo ) आपकी वाणी पर संयम रखें।सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। लोगों से विवादों में ना उलझें अंजान लोगों से आप सतर्क रहें। खरीद-फरोख्त में सतर्क रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है।
कन्या (Virgo) सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगा। कार्यालय में साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। कार्य में यश मिलेगा।
तुला (Libra) का दिन आपका शुभ होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त होगें। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल है। सरकारी क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल है।
वृश्चिक (Scorpio) बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य करें। सफलता साथ देगी और भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। यात्रा लाभप्रद और सफलता आपके साथ रहेगी। कार्य की सफलता मिलेगी। पद-प्रभाव का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन पर जा सकते हैं। व्यापार में साझेदारों के साथ लाभ होगा।
धनु ( Sagittarius)आज आपका मन चलायमान रहेगा।आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्‍यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें।
मकर ( Capricorn )
आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। घर से लेकर कार्यालय तक आपका दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे। मनोबल बढ़ेगा एवं जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे। साहित्य-कला के प्रति आप में रुचि रहेगी। कार्यों में आने वाली बाधएं दूर होंगी।
कुंभ (Aquarius) आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है।
मीन (Pisces) आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें, आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग आज बन रहा है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Home / Lucknow / Mahashivratri Horoscope 2020 : आज हैं महाशिवरात्रि बन रहे हैं विशेष योग जाने राशियों का हाल किसको क्या मिलेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो