scriptआज का राशिफ़ल जाने कर्क, धनु , मकर, वृषभ राशि वाले रविवार को करें यह उपाय | 24 march aaj ka rashifal surya devta puja path | Patrika News
लखनऊ

आज का राशिफ़ल जाने कर्क, धनु , मकर, वृषभ राशि वाले रविवार को करें यह उपाय

कुछ बाते जो व्यक्ति को जीवन भर आग के समान दुःख देती हैं।

लखनऊMar 23, 2019 / 08:28 pm

Hariom Dwivedi

Rashifal 2019

आज का राशिफ़ल जाने कर्क, धनु , मकर, वृषभ राशि वाले रविवार को करें यह उपाय

RITESH SINGH
लखनऊ , रविवार को सूर्य देवता की उपासना से बंद क़िस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं और जो काम बिगड़ चुके हैं उनके बनने की एक नयी उम्मीद दिखने लगती हैं। स्वामी डॉ दिव्यानंद महाराज ने रविवार के कुछ सरल उपाय बताये जिससे हम इंसान अपने बिगड़े हुए कामो को बना सके।
डॉ दिव्यानंद महाराज के अनुसार कुछ बाते जो व्यक्ति को जीवन भर आग के समान दुःख देती हैं।

1. एक छोटे गाव में बसना जहा रहने की सुविधाए उपलब्ध नहीं।
2. एक ऐसे व्यक्ति के यहाँ नौकरी करना जो नीच कुल में पैदा हुआ है।
3. अस्वास्थय्वर्धक भोजन का सेवन करना।
4. जिसकी पत्नी हरदम गुस्से में होती है।
5. जिसको मुर्ख पुत्र है।
6. जिसकी पुत्री विधवा हो गयी है।

दैनिक राशिफल ( Daily Horoscope)

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


मेष (Aries)

आज के दिन भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। दूर के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज के दिन व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। जोखिम न लें।
वृष (Taurus)

आज के दिन बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आज के दिन किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। शत्रुओं का पराभव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है। आज के दिन थकान महसूस होगी। सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा।
मिथुन (Gemini)

आज के दिन पुरानी व्याधि उठ सकती है। विवाद से क्लेश होगा। आज के दिन चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आज के दिन अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। मतभेद हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
कर्क (Cancer)

आज के दिन किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज के दिन व्यवसाय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आज के दिन बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है। आज के दिन प्रसन्नता में वृद्धि होगी। थकान महसूस होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
सिंह( Leo )

आज के दिन चोट व रोग से बाधा संभव है। नई योजना बनेगी। आज के दिन कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आज के दिन व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। आज के दिन लभा के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
कन्या (Virgo)

आज के दिन तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। आज के दिन अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आज के दिन रोजगार में वृद्धि होगी। विरोध होगा। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
तुला (Libra)

आज के दिन यात्रा में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। जल्दबाजी से हानि संभव है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। किसी अपने का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है। आज के दिन लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से बचें। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज के दिन दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
धनु ( Sagittarius)

आज के दिन भय, पीड़ा व चिंता का माहौल बन सकता है। आंखों में पीड़ा हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि खरीदने की योजना बनेगी। आज के दिन रोजगार में वृद्धि होगी। विवाद से बचें। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ पूरा-पूरा रहेगा।

मकर ( Capricorn )

आज के दिन विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आज के दिन मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाद न करें।
कुंभ (Aquarius)

आज के दिन दु:खद समाचार मिल सकता है। आज के दिन दौड़धूप अधिक होगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते कामों में अड़चन आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बुद्धि से समस्याएं दूर होंगी।
मीन (Pisces)

आज के दिन प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। रोजगार में वृद्धि तथा प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके कार्य पूर्ण होंगे। चोट व रोग से बचें। थकान रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो