आम आदमी पार्टी के लोगों गाड़ियों को लगाया धक्का और बोले पार्टी के सदस्यों ने लखनऊ में हाईकोर्ट चौराहा स्वास्थ्य भवन के पास गाड़ी को धक्का देकर औऱ थाली बजाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष काजी इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पर महँगाई की मार पड़ रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण इतिहास मे पहली बार डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक हो गया। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार कुम्भकरणीय नीद मे सो रही है उसको आम आदमी की कतई भी फिक्र नही है।
प्रदेश सचिव रुचि यादव ने कहा कि पेट्रोल व डीजल को जी. एस. टी. के दायरे मे लाया जाए। छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार जनमानस को राहत देने की जगह लूटने का काम कर रही है। बढ़ी एक्साइज़ ड्यूटी को तत्काल कम किया जाये। महिला प्रेदश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि महंगाई के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।