लखनऊ

UP Election 2022: AAP ने जारी की 150 उम्मीदवारों की पहली सूची, पिछड़े और ब्राह्मण चेहरे ज्यादा

रविवार को आम आदमी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनावों के लिए 150 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। सूची में पिछड़े और ब्राह्मण चेहरे ज्यादा हैं। हालांकि राजधानी लखनऊ में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सूची में सभी वर्गों को जगह दी गयी है।

लखनऊJan 16, 2022 / 07:02 pm

Vivek Srivastava

UP Election 2022: AAP ने जारी की 150 उम्मीदवारों की पहली सूची

UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने रविवार को 150 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उत्तर-प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह जी ने आम आदमी पार्टी के 150 उम्मीदवारों का एलान करते हुए बताया कि इस सूची में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। लिस्ट में 55 पिछड़े, 31 अनुसूचित, 14 अल्पसंख्यक, 6 कायस्थ, 36 ब्राह्मणों को टिकट दिया गया है। इसी के साथ ही प्रोफेशनल्स को भी तरजीह मिली है। पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 8 MBA, 38 पोस्ट ग्रेजुएट, 4 डॉक्टर, 8 पीएचडी और 7 इंजीनियर को भी शामिल किया है. इसके अलावा 8 बीएड, 39 ग्रेजुएट, 6 डिप्लोमा है।
पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अच्छे और सुयोग्य उम्मीदवारों की पहली सूची हम लोग जारी कर रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश की जनता योग्य उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दे और उनको चुनकर विधानसभा भेजे और उत्तर प्रदेश से राजनीति की गंदगी का सफाया करे। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 403 विधानसभाओं में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और शीघ्र ही अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें

बीजेपी में शामिल हो सकती हैं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव

उम्मीदवारों के नाम

आगरा कैंट से प्रेम सिंह जाटव, आगरा नार्थ कपिल बाजपेई, आगरा ग्रामीण से केशव कुमार निगम आगरा साउथ से रमजान अब्बास, आगरा नीरज कीदौड़िया, फतेहाबाद आगरा चंद्रपाल, अलीगढ़ शहर मोनिका थापर, अलीगढ़ अतरौली खेम सिंह, अम्बेडकर अकबर से मूलचंद जैसवाल, आलापुर मुकेश कनौजिया, जलालपुर राजेन्द्र वर्मा, टांडा से राकेश कुमार वर्मा, गौरीगंज से शिव प्रसाद कश्यप, अमरोहा हसनपुर से अमर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
यह भी पढ़ें

भाजपा की पहली सूची ने बनारस के विधायकों की बढ़ाई धुकधुकी

वहीं पार्टी ने लखनऊ सेंट्रल से नदीम असरफ जायसी, ईस्ट से आलोक सिंह,नार्थ से अमित श्रीवास्तव त्यागी, वेस्ट से राजीव बक्शी, मोहनलालगंज से सूरज कुमार प्रधान, सरोजनी नगर से रोहित श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया गया है।

Home / Lucknow / UP Election 2022: AAP ने जारी की 150 उम्मीदवारों की पहली सूची, पिछड़े और ब्राह्मण चेहरे ज्यादा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.