scriptबुंदेलखंड में AAP की पदयात्रा 12 अक्टूबर से, राफेल डील को बनाएगी अहम मुद्दा | AAP padyatra in bundelkhand from 12 october | Patrika News
लखनऊ

बुंदेलखंड में AAP की पदयात्रा 12 अक्टूबर से, राफेल डील को बनाएगी अहम मुद्दा

बुन्देलखंड में आम आदमी पार्टी की 12 अक्टूबर से पदयात्रा शुरू होगी। आप के मुताबिक, तीसरे चरण की जन अधिकार पदयात्रा के माध्यम से सैंकड़ों कार्यकर्त्ता रफाल घोटाले को जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

लखनऊSep 25, 2018 / 06:06 pm

Prashant Srivastava

sanjay singh

बुंदेलखंड में AAP की पदयात्रा 12 अक्टूबर से, राफेल डील को बनाएगी अहम मुद्दा

लखनऊ. बुन्देलखंड में आम आदमी पार्टी की 12 अक्टूबर से पदयात्रा शुरू होगी। आप के मुताबिक, तीसरे चरण की जन अधिकार पदयात्रा के माध्यम से सैंकड़ों कार्यकर्त्ता रफाल घोटाले को जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। आप के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में राफेल घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है, देश की सुरक्षा के नाम पर घोटाला करने वाले फर्जी राष्ट्रभक्तों को कतई बक्शा नहीं जायेगा। पदयात्रा के माध्यम से मोदी सरकार की कथनी और करनी की असलियत को जनता के सामने लाया जायेगा | उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रस्टाचार किया था। आम आदमी पार्टी भ्रस्टाचार के विरोध में मैदान में उतरी थी। भाजपा भ्रस्टाचार के मामले में उससे भी आगे निकल गई।
संजय सिंह के मुताबिक, मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने परममित्र अनिल अंबानी को बड़े स्तर पर लाभ पहुँचाने के लिए रफाल में 36 हजार करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला कराया है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि 540 करोड़ का लड़ाकू विमान 1670 करोड़ में क्यों खरीदा। उन्होंने कहा कि फर्जी राष्ट्रभक्तों ने अपने मित्र को लाभ पहुँचाने के लिए देश की सुरक्षा से समझौता कर लिया है। देश इनको कभी मांफ नहीं करेगा। कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं एक ने बोफोर्स घोटाला तो दूसरे ने रफाल घोटाला कर देश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है। रफाल घोटाले को सबसे पहले सांसद संजय सिंह ने ही जनता के सामने उजागर किया था जिसके एवज में लाभ पाने वाली कंपनी ने बौखलाकर उनके ऊपर पांच हजार करोड़ का मानहानि का मुकद्दमा भी कर दिया था।
‘चार चाल में देश हुआ कंगाल’

सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश पूरी तरह से इस सरकार से त्रस्त हो चुका है। आम आदमी पार्टी ने इसी कारण नारा दिया है- ‘मोदी के चार साल, देश हुआ कंगाल’। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से जनता त्रस्त है लेकिन बीजेपी सरकार को इसकी चिंता नहीं है। वहीं देश के युवाओं की रोजगार की तलाश भी नहीं पूरी हो रही।

Home / Lucknow / बुंदेलखंड में AAP की पदयात्रा 12 अक्टूबर से, राफेल डील को बनाएगी अहम मुद्दा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो