scriptEVM को तुरंत हटाओ, लोकतंत्र बचाओ – संजय सिंह | Aap Party Rajya Sabha Mp Sanjay Singh Evm Latest News | Patrika News
लखनऊ

EVM को तुरंत हटाओ, लोकतंत्र बचाओ – संजय सिंह

बैलट पेपर से हों चुनाव, जनता का विश्वास लोकतंत्र में फिर से बहाल करना चुनाव आयोग का कर्त्तव्य

लखनऊJan 22, 2019 / 09:01 pm

Mahendra Pratap

ritesh singh
लखनऊ , लन्दन में एक हैकर द्वारा किये गए EVM हैकिं सम्बन्धी खुलासे के बाद देश में EVM के ऊपर फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने खुल कर EVM को हटा कर बैलट पेपर लाने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, सांसद संजय सिंह ने कहा कि लन्दन में हुए इस खुलासे में मुख्य रूप से बीजेपी को फायदा होते बताया गया है और असल में भी जब जब EVM में गड़बड़ियाँ पकड़ी गयी हैं उसमे भाजपा को ही फायदा जाता दिखाई दिया है।
उत्तर प्रदेश से पार्टी प्रवक्ता वैभव महेश्वरी सवाल उठाते हैं कि आखिर क्या वजह है कि चुनाव आयोग ना तो किसी गड़बड़ी की शिकायत को स्वीकार करने को तैयार होता है और ना ही EVM का पब्लिक ऑडिट कराने को तैयार है।
आम आदमी पार्टी सांसद ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए अब वक़्त आ गया है कि सभी पार्टियां एक होकर चुनाव आयोग को यह लिखकर दें कि यदि EVM के सहारे चुनाव कराया गया तो वह इस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता का विश्वास लोकतंत्र में कायम रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब देना बेहद जरूरी है। EVM को बैन किया जाए। बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं

Home / Lucknow / EVM को तुरंत हटाओ, लोकतंत्र बचाओ – संजय सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो