30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की हेल्‍थ हेल्‍पलाइन, 35 चिकित्सकों की टीम देगी मुफ्त सलाह

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शवों की बेकद्री को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर साधा निशाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 May 2021, 7:15 PM IST

sanjay_singh.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. ऑक्सीजन युक्त ऑटो एम्बुलेंस सेवा के बाद अब आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को हेल्‍थ हेल्‍पलाइन की शुरुआत की। उन्‍होंने बताया कि 35 चिकित्‍सकों की टीम इस संकट काल में लोगों को निछशुल्‍क सलाह देगी। संजय सिंह ने कहा कि इस टीम में प्रदेश के विभिन्‍न जिलों के चिकित्‍सक शामिल हैं। जल्‍द ही इस टीम में और भी डॉक्‍टरों को जोड़ा जाएगा। ये डॉक्टर्स कोरोना से त्राहि-त्राहि कर रहे यूपी के लोगों को निशुल्‍क उचित परामर्श देकर कोरोना से जारी लड़ाई में उनका हौसला बढ़ाएंगे।

राजधानी लखनऊ में डॉ. तरुण प्रताप सिंह 9589502474, डॉ. एसपी पांडे 938931758, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह 7054000054, अश्वनी तिवारी 9519874129, डॉक्टर इरशाद अहमद 7897713565, डॉक्टर रईस खान 9335045798, डॉक्टर आरपी यादव 6283237623, डॉक्टर शुभम खान 9682046221, डॉ प्रकाश राजपूत 9839506442 कोरोना मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे।

यह भी पढ़ें : AAP ने लखनऊ में शुरू की ऑक्‍सीजन युक्‍त ऑटो एंबुलेंस सेवा, मरीजों को मुफ्त पहुंचाएगी अस्पताल

सरकार के दावों के विपरीत है जमीनी हकीकत
आप नेता संजय सिंह ने प्रदेश में शवों की बेकद्री को लेकर यूपी के मुख्‍यमंत्री पर करारा हमला बोला। कहा कि यूपी सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। डब्‍ल्‍यूएचओ का सर्टिफिकेट लेकर घूम रही है। अपनी पीठ खुद से थपथपा रही है कि कोरोना के केसेज कम हो रहे हैं और मृत्‍युदर घट गई, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्‍कुल विपरीत है। 1140 किलोमीटर लंबी नदियों के घाट पर दो हजार से ज्‍यादा शव पड़े हुए हैं। इन शवों को नोचते हुए कुत्‍ते की तस्‍वीरें सामने आईं। उन्‍नाव, कानपुर, हमीरपुर, बलिया, गाजीपुर में घाटों के किनारे अंतिम संस्‍कार के समय हजारों की संख्‍या में शव देखे गए और जो प्रयागराज के घाट पर दृश्‍य सामने आया, उसे देखकर तो आपकी रूह कांप जाए। गरीबी के कारण मजबूरी में लोग शवों का अंतिम संस्‍कार नहीं कर पा रहे और न‍दी में प्रवाहित करके या किनारे दफनाकर चले जा रहे हैं।


पेट्रोल और टायर से शवों को जला रही है योगी सरकार : संजय सिंह
प्रयागराज में सामने आया कि लोग महंगी लकड़ी नहीं खरीद पा रहे हैं, इसलिए जलाने की जगह शव दफनाए जा रहे हैं। आज बलिया से एक वीडियो सामने आया जिसमें पुलिस वाले एक शव को पेट्रोल और टायर से जला रहे हैं। यह शवों का अपमान है आदित्‍यनाथ जी। वो आत्‍माएं आपसे सवाल पूंछेंगी, क्‍या मृत्‍यु के बाद सम्‍मानजनक अंतिम संस्‍कार उनका अधिकार नहीं था। यह व्‍यक्ति के संवैधानिक अधिकारों का उल्‍लंघन है। राज्‍य सरकार की नाकामी से आज पूरे प्रदेश में जगह-जगह मानवता को शर्मसार करती ऐसी तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। ये शर्मनाक तस्‍वीरें यूपी की जनता को कभी नहीं भूलेंगी। मुख्‍यमंत्री जी आपको इनका जवाब देना ही होगा।


यह भी पढ़ें : विपक्षी दलों पर बरसे योगी के मंत्री, कहा- गलत बयानबाजी से प्रभावित किया वैक्सीनेशन का काम