30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP ने लखनऊ में शुरू की ऑक्‍सीजन युक्‍त ऑटो एंबुलेंस सेवा, मरीजों को मुफ्त पहुंचाएगी अस्पताल, 9818430043 पर करें कॉल

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज और बनारस में भी चल रही ऑटो एंबुलेंस सेवा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 17 May 2021, 6:45 PM IST

 Free auto ambulance service with oxygen

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि एंबुलेंस सेवा का प्रबंध पा‍र्टी के साथियों ने आपसी चंदे से किया है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी ने आक्सीजन युक्त मुफ्त ऑटो एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। आम आदमी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ऑटो एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि अस्‍पताल तक जाने के लिए परेशान लोगों को एंबुलेंस वालों की मनमानी न झेलनी पड़े, इसके लिए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से मुफ्त ऑटो एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। ऑक्‍सीजन युक्‍त ये ऑटो एंबुलेंस उन मरीजों के बहुत काम आएगी, जिनका ऑक्‍सीजन लेवल गिर रहा है। अब राजधानी के लोगों को अस्‍पताल जाने के लिए एंबुलेंस वालों को 20-25 हजार रुपये नहीं देने पड़ेंगे। संजय सिंह ने बताया कि हर जरूरतमंद को ऑटो एंबुलेंस मुफ्त अस्‍पताल पहुंचाएगी। इसके लिए उसे या उसके परिजन को 9818430043 पर कॉल करना होगा। जल्‍द ही हम और भी जिलों में इस तरह की सेवा शुरू करेंगे।

संजय सिंह ने इस एंबुलेंस सेवा का प्रबंध पा‍र्टी के साथियों ने आपसी चंदे से किया है। प्रदेश भर से एंबुलेंस वालों की मनमानी की खबरों के बीच यह सेवा मानवता की सेवा के लिए इस वक्‍त बेहद प्रासंगिक है। कुछ दिन पहले दिल्‍ली में ऑटो एंबुलेंस सेवा शुरू की थी। इसका अनुसरण करते हुए पार्टी के साथी मेरठ, बनारस, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों में ऑक्‍सीजन सिलिंडर युक्‍त ऑटो एंबुलेंस की सेवा शुरू की है। सोमवार को राजधानी में इसकी शुरुआत हुई। मुझे भरोसा है कि आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की इस पहल से राजधानी में सैकड़ों जिंदगियां बचेंगी।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार कोरोना से मरने वालों को लावारिस बताकर नदियों में फेंक रही: संजय सिंह

अपनी नाकामी छिपा रही योगी सरकार : संजय सिंह
आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर महामारी की त्रासदी छिपाकर अपनी नाकामी छिपाने का आरोप लगाया। कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपनी नाकामी छिपाने में जुटे हुए हैं। वह स‍ब ठीक है... रट रहे हैं। वह कुछ भी बोलें, सूबे की नदियां सच बयां कर रही हैं। प्रयागराज में गंगा की रेती में दफन दो हजार से अधिक शव महामारी की विभीषिका के साथ योगी सरकार की नाकामी का सच चींख-चींख कर बयां कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : वैक्सीनेशन को लेकर हेमा मालिनी ने जारी किया वीडियो बयान, जानें- क्या कहा...