अमित शाह के 2027 के चुनाव जीतने पर UP में UCC लागू करने के वादे पर BJP MP जगदंबिका पाल ने कहा कि दूसरी पार्टियां सिर्फ चुनाव के लिए वादे करती हैं। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जो कहा, वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक संकल्प है। जब उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनेगी, तो UCC लागू किया जाएगा। एक नवंबर की INDIA ब्लॉक रैली पर उन्होंने कहा कि यह कोई आंदोलन नहीं है, बल्कि सिर्फ उनकी (राहुल गांधी) फ्रस्ट्रेशन है।