31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह के ‘अंगद के पैर’ वाले बयान पर अखिलेश का तंज, बोले- ‘बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते’

Akhilesh Yadav: अमित शाह के यूपी सरकार को अंगद के पैर जैसा मजबूत बताने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने तंज कसा। बोले- बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 30 Oct 2026, 3:13 PM IST

अमित शाह और अखिलेश यादव के बयानों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

अमित शाह और अखिलेश यादव के बयानों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

Akhilesh Yadav Amit Shah Statement: उत्तर प्रदेश की सियासत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। अमित शाह ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार अंगद के पैर की तरह मजबूत है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने फिल्मी अंदाज में कहा, "बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते।" उनके इस संक्षिप्त तंज को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अमित शाह ने सरकार की मजबूती का किया था दावा

दरअसल, लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद के पैर की तरह मजबूत है और उसे कोई हिला नहीं सकता। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने, संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव के लिए तैयार रहने की नसीहत भी दी थी।

अखिलेश ने एक लाइन में साधा निशाना

अमित शाह के बयान पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते।" अखिलेश के इस तंज को भाजपा सरकार के दावे और उसके राजनीतिक प्रदर्शन पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस टिप्पणी में उन्होंने विस्तार से अपनी बात नहीं रखी, लेकिन एक पंक्ति के जरिए सियासी संदेश देने की कोशिश की।

UGC के मुद्दे का भी किया जिक्र

अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया में UGC लागू करने का संदर्भ भी सामने आया। उन्होंने अमित शाह के बयान को UGC के मुद्दे से जोड़ते हुए तंज कसा। इससे साफ है कि प्रदेश की राजनीति में भाजपा के संगठनात्मक दावों के साथ-साथ शिक्षा और विश्वविद्यालयों से जुड़े मुद्दे भी राजनीतिक बहस का हिस्सा बने हुए हैं।

बयानबाजी से गरमाया सियासी माहौल

एक ओर अमित शाह ने भाजपा सरकार की मजबूती और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर जोर दिया, वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव ने उनके बयान पर तंज कसकर राजनीतिक जवाब दिया। दोनों नेताओं के बयानों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी का नया दौर देखने को मिल रहा है।