गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों और उनके कामकाज को लेकर भी नसीहत दी। उन्होंने कहा, "चुनाव में बार-बार मिलूंगा, बस आपका बहीखाता सही होना चाहिए।" इस बयान के जरिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में किए गए काम, जनता से संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों का हिसाब दुरुस्त रखने का संदेश दिया।