scriptमायावती पर प्रमोद कृष्णम का बयान, कहा बहन जी को ये बात नहीं कहनी चाहिए | acharya pramod krishnam statement on mayawati and gathabndhan | Patrika News
लखनऊ

मायावती पर प्रमोद कृष्णम का बयान, कहा बहन जी को ये बात नहीं कहनी चाहिए

प्रमोद कृष्णम ने मायावती पर निशाना साधकर उनके गठबंधन बयान पर ट्वीट किया

लखनऊJun 04, 2019 / 02:37 pm

Karishma Lalwani

mayawati

मायावती पर प्रमोद कृष्णम का बयान, कहा बहन जी को ये बात नहीं कहनी चाहिए

लखनऊ. लखनऊ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मायावती पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन करना या तोड़ना अलग बात है लेकिन उन्हें पूरे यदुवंशी समाज को धोखेबाज और भीतरघाती नहीं कहना चाहिए। बता दें कि मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती ने लोकसभा चुनाव 2019 में हार का ठीकरा गठबंधन के मत्थे फोड़ा। उन्होंने यादवों का वोट न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि, मायावती ने ये भी कहा कि अगर भविष्य में सपा से फायदा होने की उम्मीद लगती है, तो सपा-बसपा जरूर साथ आएंगे, नहीं तो अलग रहना ही बेहतर है। मायावती ने बसपा के यूपी विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है।
https://twitter.com/AcharyaPramodk/status/1135812553785860098?ref_src=twsrc%5Etfw
गठबंधन का यह हो सकता है भविष्य

मायावती ने कहा कि अखिलेश और डिंपल से रिश्ते कभी खत्म नहीं होंगे। उनके राजनीतिक स्वार्थ के लिए रिश्ते नहीं हैं। जब से गठबंधन हुआ, तब से अखिलेश ने उन्हें बड़ा सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ यादव समाज नहीं टिका रह सका। यादव बाहुल्य सीटों पर भी सपा के मजबूत उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कन्नौज, फिरोजाबाद और बदायूं सीट पर सपा की करारी हार ने गठबंधन पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। अगर सपा का बेस वोट खुद सपा को नहीं मिला, तो बसपा को कैसे मिल सकता है।
चुनाव में मिली इतनी सीटें

बता दें कि सपा-बसपा ने 12 जनवरी को गठबंधन किया था। गठबंधन के फॉर्मूले के तहत दोनों में 37-38 सीटों का बंटवारा हुआ था। 50 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाले सपा को 5 और बसपा को 10 सीटें ही नसीब हुईं। वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की।

Home / Lucknow / मायावती पर प्रमोद कृष्णम का बयान, कहा बहन जी को ये बात नहीं कहनी चाहिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो