scriptकम नहीं हो रहे अपराध, गोंडा में दलित बहनों पर फेंका तेजाब, भाजपा कार्यालय के सामने महिला ने खुद को लगाई आग | acid thrown on sisters in gonda and woman burn herself in lucknow | Patrika News
लखनऊ

कम नहीं हो रहे अपराध, गोंडा में दलित बहनों पर फेंका तेजाब, भाजपा कार्यालय के सामने महिला ने खुद को लगाई आग

– गोंडा में तीन दलित बहनों पर रात में सोते वक्त एसिड फेंका गया, हालात गंभीर
– यूपी विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग

लखनऊOct 13, 2020 / 02:55 pm

Karishma Lalwani

कम नहीं हो रहे अपराध, गोंडा में दलित बहनों पर फेंका तेजाब, लखनऊ में भाजपा कार्यालय महिला ने खुद को लगाई आग

कम नहीं हो रहे अपराध, गोंडा में दलित बहनों पर फेंका तेजाब, लखनऊ में भाजपा कार्यालय महिला ने खुद को लगाई आग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. एक लोमहर्षक वारदात में सोमवार की रात सोते वक्त तीन सगी दलित बहनों पर अज्ञात अपराधी ने तेजाब फेंक दिया। जिससे तीनों झुलस गई हैं, इनमें एक गंभीर रूप से घायल है। एसिड फेंकने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी अपराधी पकड़ से बाहर है।
छत पर सो रही थीं बेटियां

दलित परिवार की तीन बेटियां जिनकी उम्र क्रमश: 17 वर्ष, 12 वर्ष व 8 साल है, सभी छत की दूसरी मंजिल पर सो रही थीं। देर रात कोई इन पर तेजाब फेंककर भाग गया। रात ढाई बजे जब इन्हें जलन महसूस हुई तब बड़ी बेटी चिल्लाते हुए नीचे उतरी और पिता से लिपट गई। इसके बाद बाकी दोनों भी चिल्लाते हुए नीचे उतरीं। इनमें एक का चेहरा और अन्य दोनों के हाथ झुलसे हुए थे। तीनों को गंभीर अवस्था में गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर है। पसका चौकी इंचार्ज उमेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही हाल के दिनों में जहां-जहां से तेजाब खरीदा गया है, उसकी पड़ताल हो रही है।
बड़ी बेटी की तय हो चुकी थी शादी

पीड़ित लड़कियों के पिता राम अवतार गांव में एक पेड़ के नीचे कपड़े प्रेस कर गुजऱ-बसर करते हैं। उनका कहना है कि बड़ी लड़की की शादी तय हो गयी थी और जल्दी ही शादी होने वाली थी। तेज़ाब के हमले से उसका चेहरा जल गया है। वह बुरी तरह झुलस गई है।
ये भी पढ़ें: अवैध शराब के धंधे में लिप्त 250 लोगों पर कार्रवाई, वाहन भी किए गए जब्त

कम नहीं हो रहे अपराध, गोंडा में दलित बहनों पर फेंका तेजाब, लखनऊ में भाजपा कार्यालय महिला ने खुद को लगाई आग
किसी पर शक नहीं

एसिड किसने और क्यों फेंका ,परिवार को नहीं पता। पुलिस टीम ने आस-पड़ोस के बयान दर्ज किए हैं। गोंडा के एस पी शैलेन्द्र कुमार पांडेय का कहना है कि घर वालों ने किसी पर शक ज़ाहिर नहीं किया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ससुराल वालों से परेशान भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह

हजरतगंज स्थित भाजपा कार्यालय के सामने एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। वह बुरी तरह जल गई। हालांकि, मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला की जान बचाने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आत्मदाह करने वाली महिला का नाम अंजना है। उसकी शादी रायबरेली निवासी अखिलेश तिवारी से हुई थी। वैवाहिक संबंध खराब होने के कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अंजना ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नामक युवक से शादी कर ली थी। शादी के बाद अंजना ने अपना नाम आइशा रखा था।
ससुराल वालों पर प्रताडऩा का आरोप

आइशा से निकाह के कुछ दिन बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने अंजना उर्फ आइशा को दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। प्रताडऩा से परेशान होकर महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है।

Home / Lucknow / कम नहीं हो रहे अपराध, गोंडा में दलित बहनों पर फेंका तेजाब, भाजपा कार्यालय के सामने महिला ने खुद को लगाई आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो