scriptविधानसभा चुनाव से पहले अदिति सिंह ने उठाया कदम, दिया इस्तीफा, जानें किस पार्टी से लड़ेंगी चुनाव | Aditi Singh maay be contest in UP Election 2022 as BJP Candidate | Patrika News
लखनऊ

विधानसभा चुनाव से पहले अदिति सिंह ने उठाया कदम, दिया इस्तीफा, जानें किस पार्टी से लड़ेंगी चुनाव

Aditi Singh बीते दिनों भाजपा ज्वाइन करने के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला था। इस दौरान अदिति सिंह ने प्रियंका गाधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस के पास विधानसभा चुनाव को लेकर कोई मुद्दा नहीं है। काग्रेस बेवनजह के मुद्दे बना कर पार्टी को जीवित करने का नकामियाब प्रयास कर रही है। बताते चलें अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे और कांग्रेस के काफी करीबी माने जाते थे। अखिलेश की मृत्यु के बाद अदिति सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

लखनऊJan 20, 2022 / 12:10 pm

Prashant Mishra

aditi_2.jpg
Aditi Singh अदिति सिंह ने कांग्रेस की प्रथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है वर्तमान में अदिति सिंह रायबरेली विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक हैं। बीते दिनों अदिति सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ के भाजपा ज्वाइन की थी। अब अदिति सिंह का नया ठिकाना भाजपा है। आगामी विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ेंगी।
कांग्रेस पर बोला था हमला

Aditi Singh बीते दिनों भाजपा ज्वाइन करने के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला था। इस दौरान अदिति सिंह ने प्रियंका गाधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस के पास विधानसभा चुनाव को लेकर कोई मुद्दा नहीं है। काग्रेस बेवनजह के मुद्दे बना कर पार्टी को जीवित करने का नकामियाब प्रयास कर रही है। बताते चलें अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे और कांग्रेस के काफी करीबी माने जाते थे। अखिलेश की मृत्यु के बाद अदिति सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।
ऑडियो हुआ था वायर

बीते दिनों अदिति सिंह का एक ऑडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियों में एक प्रधान व अदिति सिंह की बातचीत थी जिसमें प्रधान अदिति सिंह से बाते करते हुए सुनाई दे रहे थे कि आप ने मुझे अहसान फरमोस क्यो कहा, जिसके जबाव में अदिति सिंह ने कहा कि तुम हमारा विरोध कर रहे हो, तो प्रधान ने कहा कि हम भाजपा की विचार धारा के नहीं है भाजपा के लिए वोट नहीं मांग पाएंगे। तीखी नोकझोक के दौरा प्रधान ने अदिति सिहं पर पैसे मारने का आरोप भी लगाया था। जिसपर अदिति सिंह का कहना था कि मेरे पिता ने तुम्हे बहुत पैसा कमवाया है। जवाब देते हुए प्रधान ने कहा ठीक है पिता ने कमवाया और बेटी ने ले लिया बात खत्म। अदिति सिंह व प्रधान की बातचीत का ये वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Home / Lucknow / विधानसभा चुनाव से पहले अदिति सिंह ने उठाया कदम, दिया इस्तीफा, जानें किस पार्टी से लड़ेंगी चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो