scriptयूपी झमाझम बारिश के बाद शनिवार को छाया कोहरा, बढ़ी ठण्ड, इन जिलों में बारिश के आसार | after heavy rain foggy weather on saturday 18 january in up | Patrika News
लखनऊ

यूपी झमाझम बारिश के बाद शनिवार को छाया कोहरा, बढ़ी ठण्ड, इन जिलों में बारिश के आसार

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को दिन भर छाई बदली के बाद शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा।

लखनऊJan 18, 2020 / 07:42 am

आकांक्षा सिंह

यूपी झमाझम बारिश के बाद शनिवार को छाया कोहरा, बढ़ी ठण्ड, इन जिलों में बारिश के आसार

यूपी झमाझम बारिश के बाद शनिवार को छाया कोहरा, बढ़ी ठण्ड, इन जिलों में बारिश के आसार

लखनऊ. राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को दिन भर छाई बदली के बाद शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। जबकि प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम में जबरदस्त बदलाव के साथ शनिवार सुबह आठ बजे तक का तापमान 17 डिग्री सैल्सियस मापा गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 18 जनवरी तक प्रदेश में कई जगह बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। 19 जनवरी को मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पास विक्षोभ बना हुआ है। इस कारण बारिश ने जोर पकड़ा है। अभी यह सिलसिला शनिवार तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश होगी।

टूटा आठ साल का रिकॉर्ड

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हुई बारिश ने जनजीवन पर खासा असर डाला है। बेमौसम बरसात ने लखनऊ में 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां बीते 24 घंटे के दौरान 5.57 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले जनवरी 2012 में 5.5 सेंटीमीटर बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाये रहेंगे। बारिश का ये सिलसिला पूरे प्रदेश में जारी रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का ये बदलाव अगले तीन से चार दिनों तक जारी रह सकता है। 18 जनवरी से मौसम साफ होना शुरू होगा। 19 जनवरी को भी मौसम साफ रहेगा लेकिन, उसके बाद फिर से इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। 20 जनवरी से फिर मौसम के बिगड़ने के संकेत हैं। कमोबेश जनवरी महीने का बाकी समय मिला-जुला बारिश के साथ ही गुजरने वाला है।

10 दिन तक संभावित तापमान

18. जनवरी – 18°/11°
19. जनवरी – 18°/8°
20. जनवरी – 17°/9°
21. जनवरी – 19°/9°
22. जनवरी – 20°/10°
23. जनवरी – 19°/9°
24. जनवरी – 18°/8°
25. जनवरी – 17°/7°
26. जनवरी – 18°/8°
27. जनवरी – 18°/8°
28. जनवरी – 19°/9°
29. जनवरी – 19°/9°
30. जनवरी – 19°/9°
31. जनवरी – 19°/9°

Home / Lucknow / यूपी झमाझम बारिश के बाद शनिवार को छाया कोहरा, बढ़ी ठण्ड, इन जिलों में बारिश के आसार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो