scriptमुलायम सिंह यादव ने दिए निर्देश, कहा- इन लोगों को दें पार्टी में यह पद | Akhilesh instructed by Mulayam over giving posts to girls in SP | Patrika News
लखनऊ

मुलायम सिंह यादव ने दिए निर्देश, कहा- इन लोगों को दें पार्टी में यह पद

उन्होंने सपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव व कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए कई निर्देश भी दिए।

लखनऊJan 01, 2019 / 08:28 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh Mulayam

Akhilesh Mulayam

लखनऊ. समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलामय सिंह नव वर्ष के पहले दिन पार्टी का मोर्चा संभालते दिखे। उन्होंने सपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव व कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए कई निर्देश भी दिए। इसमें उन्होंने लड़कियों को भी बड़ी जिम्मेदारी देने का ऐलान किया। मुलायम की चौपाल में कई लड़कियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और नेताजी यह देख बेहद खुुश हुए। उन्होंने कहा कि आज नया दिवस है और यहां कई नौजवान आए हैं। मुझे ख़ुशी है कि लड़कियां बोलना जानती हैं। एक लड़की बहुत अच्छा बोल रही थी। मुलायम ने कहा कि कभी कोई सभा होगी तो लड़कियों को बुलाऊंगा।
ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव का फूंटा गुस्सा, अखिलश की मौजूदगी में इनसे चिल्लाकर बोले- ए चुप हो जाओ..

इनको दो पार्टी में पद-

मुलायम ने वहां मौजूद लड़कियों से कहा कि आप सभी की पार्टी में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह मत समझना कि आप सभी लड़कियां पार्टी की कार्यकर्ता ही बनी रहेंगी। हम चाहते हैं कि लड़कियां भी आगे आएं। इन लड़कियों को पार्टी का पदाधिकारी, कमेटी का सदस्य, राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बना दो। मुलायम ने कहा कि हमारे पास आ जाना हम तुरंत पदाधिकारी बना देंगे। हम पार्टी के संरक्षक हैं, हमको पूरा अधिकार है। पार्टी की रक्षा करना भी हमारा अधिकार है।
ये भी पढ़ें- दुबई से इंडिया आ रही फ्लाइट में इस यात्री ने उतार दिये अपने सारे कपड़े

मुलायम हुए नाराज-

इस दौरान सपा संरक्षक कई बार कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही नारेबाजी से गुस्सा भी दिखे। एक मौके पर उन्होंने जब कहा कि यह पार्टी नौजवानों की है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नौजवान है। तो सपाई चिल्लाने लगे व अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मुलायम ने फटकार लगाते हुए कहा ऐ, जब अच्छी बात बोली जाए तो ताली बजाओ, यह नहीं कि नारे लगाना शुरू कर दें जिससे डिस्टर्बंस हों।

Home / Lucknow / मुलायम सिंह यादव ने दिए निर्देश, कहा- इन लोगों को दें पार्टी में यह पद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो