scriptबोले अखिलेश-योगी सरकार में आदमी और गौमाता, सबकी जिंदगी चौपट | Akhilesh says crime in CM Yogi Adityanath rule | Patrika News
लखनऊ

बोले अखिलेश-योगी सरकार में आदमी और गौमाता, सबकी जिंदगी चौपट

बोले अखिलेश-योगी सरकार में आदमी और गौमाता, सबकी जिंदगी चौपट
 

लखनऊJul 14, 2019 / 08:03 pm

Anil Ankur

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता का अमन चैन छिन गया है। राज्य के हालात चिंतनीय हो चले हैं। निर्दोष मारे जा रहे हैं। अपराधिक धाराओं में फर्जी फंसाकर अल्पसंख्यकों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। महिलाओं और छात्राओं के साथ रोजाना दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। नौजवान बेकारी से जूझ रहा है। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं है। राज्यभर में जीवन अस्त-व्यस्त और भयग्रस्त है।
किसानों को अपमानित कर रही है भाजपा सरकार

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद तो जनपदों में सत्ता का घोर दुरूपयोग होने लगा है। किसानों, गरीबों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों पर अन्याय हो रहा है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। थानों में पीडि़त की सुनवाई होती नहीं उल्टे उसका ही उत्पीडऩ किया जाता है। भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार की घोषणाएं सिर्फ मन बहलाने के लिए होती हैं। भाजपा राज में जनता अपने को असहाय पा रही है।
यूपी में गायों की जिंदगी और हुई खतरे में

अखिलेश यादव ने की कि भूख के कारण गरीबों और गायों की जिंदगी खतरे में है। कोटेदारों की मनमानी के कारण गरीब परिवारों को राशन मिलने में कठिनाई होती है। बहुतों के तो राशनकार्ड तक नहीं बन पाए है। अस्पतालों में गरीब तीमारदारों को निवास, भोजन की भारी असुविधा रहती है, उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। गौमाता की भाजपा बात तो जोरशोर से करती है लेकिन भाजपा की सरकार में गौशालाओं में सैकड़ों गाएं भूख और बीमारी से मर चुकी है। हाल में प्रयागराज में 35 से ज्यादा गायों की मौत हुई। अयोध्या में 30 गायों की मौतें हुई।

Home / Lucknow / बोले अखिलेश-योगी सरकार में आदमी और गौमाता, सबकी जिंदगी चौपट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो