scriptबोले अखिलेश- मोदी और योगी ने केवल जनता को गुमराह किया है | Akhilesh targeted Narendra Modi and Yogi Adityanath in SP Sammelan | Patrika News
लखनऊ

बोले अखिलेश- मोदी और योगी ने केवल जनता को गुमराह किया है

कहा- अब जरूरत जनता को फरेब बोलने वालों से बचने की है।
 

लखनऊSep 23, 2017 / 06:44 pm

Ashish Pandey

SP Confrance in lucknow

SP Confrance in lucknow

लखनऊ. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के राज्यस्तरीय सम्मेलन में अपने राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों में केन्द्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि न यूपी में विकास हुआ और न ही गरीबों के खातों में पैसे पहुंचे। जनता को गुमराह किया गया है। अब जरूरत जनता को फरेब बोलने वालों से बचाने की है।
समाजवादी पार्टी के 8 वें राज्य सम्मेलन में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए गए। अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश की अपनी कामयाबियों को जनता के सामने रखते हुए बताया कि 302 किलोमीटर लंबी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण उन्होंने कराया है। लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा शुरू कराई। लखनऊ में जनेश्वर मिश्रा पार्क का निर्माण कराया। यह पार्क 30 एकड़ जमीन पर विकसित किया गया है। 52 जनपदों में फोर लेन रोड बनाई गई। जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान, आईटीआई, कैंसर संस्थान, लखनऊ में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम समेत अनेक विकास की योजनाएं चलाई गईं।
उन्होंने कहा कि जहां तक मजदूरों, शिक्षकों, नौजवानों की बात आती है तो उनके लिए भी अनेक-अनेक योजनाओं कन्या विद्याधन, विधवा पेंशन, मध्यान भोजन और छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटने का काम भी समाजवादी सरकार में किया गया। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन शुरु की गई। 102 एंबुलेंस, 108 एंबुलेंस सेवा, यूपी-100 महत्वपूर्ण सेवाएं भी समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 24 घंटे शहरों में और 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने के लिए दृढ़ संकल्प है।
दोषी केंद्र की मोदी सरकार को ठहराया है

आगे आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देगी। अपने राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार को स्वीकार करते हुए उसके लिए दोषी केंद्र की मोदी सरकार को ठहराया है। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए नवंबर 2016 में नोटबंदी का ऐलान इस लिए किया गया कि इससे भ्रष्टाचार समाप्त होगा, लेकिन कहीं भी भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। रिजर्व बंैक के आंकड़े चौकाने वाले हैं। सरकार उन्हें छिपा रही है।
जीएसटी से जन सामान्य परेशान है
अखिलेश यादव ने कहा कि जीएसटी से किस तरीके से प्रदेश का और देश का विकास रुका है। जन सामान्य परेशान हो रहा है। आम जनता के लिए जीएसटी अभिशाप साबित हो रही है। करोड़ों दुकानें बंद हो चुकी हैं। किसानों के साथ-साथ व्यापारी में आत्महत्या करने लगे हैं। प्रदेश में आतंकवाद आतंकवाद की घटनाओं में कोई भी कमी नहीं आई है। इसके विपरीत आतंकवादी घटनाएं और विदेशी घुसपैठियों के मामले प्रदेश में काफी बढ़े हैं। अखिलेश यादव ने गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार को दोषी ठहराया है।

Home / Lucknow / बोले अखिलेश- मोदी और योगी ने केवल जनता को गुमराह किया है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो