scriptखास होंगी इस नेता के जन्मदिन की तैयारियां, अखिलेश संग इन्हें दिया गया न्योता | akhilesh yadav and others to celebrate ram gopal yadav birthday | Patrika News
लखनऊ

खास होंगी इस नेता के जन्मदिन की तैयारियां, अखिलेश संग इन्हें दिया गया न्योता

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद रामगोपाल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी की जा रही है

लखनऊJun 25, 2018 / 11:00 am

Mahendra Pratap

akhilesh yadav

खास होंगी इस नेता के जन्मदिन की तैयारियां, अखिलेश संग इन्हें दिया गया न्योता

लखनऊ. बीते कई दिनों से सपा में शीर्ष नेतत्व के बीच दूरियां कम हुई हैं। यादव परिवार में रिश्तों पर जो धूल जमी हुई थी, उसे हटा कर शिवपाल और अखिलेस यादव ने अपने आपसी रिश्ते मजबूत किए। यही नहीं बल्कि सार्वजनिक मंचों पर सभी नेता एकसाथ दिखाई भी दिए। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले परिवार के कलह को खत्म कर उसे मजबूती देने में समाजवादी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद रामगोपाल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। राम गोपाल यादव का जन्मदिन 29 जून को है।
ये भी पढ़ें: बुक्कल नवाब का दावा-यूपी में सपा और बसपा नहीं, कांग्रेस और बसपा में होगा गठबंधन

यहां हो रही जन्मदिन की तैयारी

सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का 72वां जनमदिन मनाने की तैयारी शुरू हो गयी है। इसका न्योता मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को भेजा गया है। इसे एक तरह से समाजवादी पार्टी की एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन कहेंगे कि लंबे समय बाद सभी बड़े सपा नेता एकसाथ एक मंच पर दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में 11 आईपीएस अफसरों के तबादले, सात जिलों को मिले नए कप्तान

किए जाएंगे ये इंतजाम

रामगोपाल के जन्मदिन कार्यक्रम के लिए समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओँ को जन्मदिन का न्योता दिया गया है। जन्मदिन की तैयारी शिकोहाबाद के रामलील मैदान पर की जाने की उम्मीद है। इसके लिए 32 सौ फीट का मंच बनाया जा रहा है। इसके साथ ही वॉटर प्रूफ पंडाल में गर्मी से बचने के लिए इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा खानपान की व्यवस्था और टेंट के लिए आगरा से लेकर जयपुर तक के लोगों को ठेके दिए गए हैं।

Home / Lucknow / खास होंगी इस नेता के जन्मदिन की तैयारियां, अखिलेश संग इन्हें दिया गया न्योता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो