scriptभाजपा विधायक की अभद्र टिप्पणी पर अखिलेश का जवाब- कहा ये देश की महिलाओं का अपमान | akhilesh yadav comment on controversial statement by bjp sadhna singh | Patrika News
लखनऊ

भाजपा विधायक की अभद्र टिप्पणी पर अखिलेश का जवाब- कहा ये देश की महिलाओं का अपमान

बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा विधायक साधना सिंह द्गवारा की गई टिप्पणी पर समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है

लखनऊJan 20, 2019 / 01:11 pm

Karishma Lalwani

sadhna singh

भाजपा विधायक की अभद्र टिप्पणी पर अखिलेश का जवाब- कहा ये देश की महिलाओं का अपमान

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा विधायक साधना सिंह द्गवारा की गई टिप्पणी पर समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने इसे भाजपा का दिवालियापन बताया है और कहा है कि मुगलसराय से भाजपा विधायक ने जिस तरह मायावती जी के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए हैं, वो घोर निंदनीय है। ये एक तरह से देश की महिलाओं का अपमान है। वहीं बीएसपी के सतीश मिश्रा ने भी महिला विधायक की टिप्पणी पर कहा है कि इस तरह के शब्द भाजपा के लेवल को प्रदर्शित करता है। सपा-बसपा के गठबंधन पर भाजपा अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है। उन्हें आगरा-रायबरेली के मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराना चाहिए।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1086665655577862145?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1086664309420130304?ref_src=twsrc%5Etfw
मायावती न तो नर हैं न तो नारी

बता दें कि मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए अमर्यादित टिप्पणी की है। उनकी अभद्र टिप्पणी से चर्चा का बाजार गर्म है। उन्होंने मायावती को कहा है कि न तो व नर लगती हैं और न ही नारी। मायावती के गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाकर कहा कि भाजपा के लोगों ने उनकी मदद की थी। लेकिन आज उन्होंने सत्ता का चीरहरण करने वालों के साथ हाथ मिलाया है। वे महिला जाति के लिए कलंक हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि द्रौपदी ने प्रण लिया था कि जब तक दूशासन के लहू से बाल नहीं धोऊंगी तब तक उन्हें बाधूंगी नहीं। लेकिन मायावती ने कुर्सी पाने के लिए सब कुछ भुलाकर सपा के साथ गठबंधन कर लिया।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मायावती दलितों की प्रभावशाली नेता

आरपीआई नेता रामदास आठलवे भी मायावती के समर्थन में सामने आए हैं। उनका कहना है कि मायावती दलितों की प्रभावशाली नेता हैं। हालांकि, 2014 के चुनाव में उन्हें एक भी सीट नहीं मिली थी लेकिन उन पर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।
महिला आयोग ने लिया संज्ञान

भाजपा विधायक साधना सिंह की इस अभद्र टिप्पणी पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। दरअसल बबुरी में किसान कुंभ महाअभियान कार्यक्रम में रैली का आयजन किया गया। इस रैली में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी मौजूद थे। वहीं किसानों को संबोधत करते हुए भाजपा विधायक साधना सिंह अपने भाषण में इतना बह गईं कि उन्होंने मायावती को एक किन्नर से भी बद्तर कह दिया।

Home / Lucknow / भाजपा विधायक की अभद्र टिप्पणी पर अखिलेश का जवाब- कहा ये देश की महिलाओं का अपमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो