लखनऊ

अखिलेश यादव ने इन्हें बनाया हरदोई का जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव का भी किया ऐलान

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं।

लखनऊDec 14, 2019 / 08:50 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh yadav

लखनऊ. मिशन 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। जिसके लिए वह सबसे पहले सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की तैनाती कर रहे हैं। बीते माह पार्टी ने 15 जिलाध्यक्षों के साथ 4 उपाध्यक्ष व 1 महामंत्री का ऐलन किया था। वहीं शनिवार को अखिलेश यादव ने हरदोई जिलाध्यक्ष के साथ-साथ उपाध्यक्ष व महासचिव का भी ऐलान कर दिया है। जीतेंद्र वर्मा जीतू को हरदोई का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अजय पाल सिंह ‘पाल’ व रहमत अली ‘मोनू’ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी के साथ ही बीरेंद्र सिंह यादव ‘बीरे’ को महासचिव का पद दिया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसकी जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- चार महिलाएं यह चीज कमर में बांधकर जा रही थीं दिल्ली, पुलिस ने ली तलाशी तो पाया 6 करोड़ का प्रतिबंधित सामान

जिलाध्यक्ष नहीं लड़ेंगे चुनाव-

समाजवादी पार्टी अब एक व्यक्ति और एक पद के फॉर्मूला पर चलेगी। जिन नेताओं को पद दिए जा रहे हैं, वहीं किसी और जिम्मेदारी की उम्मीद नहीं कर सकते, केवल संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी 75 सपा जिलाध्यक्ष समेत करीब 100 नेताओं के विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।
ये भी पढ़ें- ठंड से स्कूली बच्चे बेहाल, स्वेटर वितरित न हो पाने पर बोले बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री – अनुमन 25 दिसम्बर के बाद पहनते हैं स्वेटर
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.