scriptमुकेश अंबानी की बेटी ईशा के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल भी पहुंचीं साथ | Akhilesh Yadav Dimple Yadav in Mukesh Ambani Isha Ambani pre wedding | Patrika News
लखनऊ

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल भी पहुंचीं साथ

देश की सबसे महंगी शादी का खर्च जानकर रह जाएंगे हैरान…

लखनऊDec 13, 2018 / 12:18 pm

नितिन श्रीवास्तव

Akhilesh Yadav Dimple Yadav in Mukesh Ambani Isha Ambani pre wedding

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल भी पहुंचीं साथ

लखनऊ. मुंबई में बुधवार को एक शाही शादी हुई, जिसके चर्चे हर किसी के जुबान पर हैं। ये शादी थी देश के सबसे रईस उद्योगपति मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी और बिजनसमैन अजय पीरामल की। इस शादी में हर एक तस्वीर भव्य थी, हर एक नजारा बेहद खूबसूरत था। खबरों के मुताबिक यह हिंदुस्तान की अब तक की सबसे महंगी शादी थी। इस शादी की भव्यता देखकर वहां पहुंचे मेहमानों के साथ पूरा देश हैरान रह गया। वहीं इस शादी से पहले राजस्थान के उदयपुर में एक प्री वेडिंग फंक्शन भी रखा गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं।
Akhilesh Yadav </figure> Dimple Yadav in <a  href=Mukesh Ambani Isha Ambani pre wedding” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/13/6_1_3833728-m.jpg”> 

अखिलेश और डिंपल भी बने गवाह

8 और 9 दिसंबर को हुए इस प्री वेडिंग फंक्शन में देश-दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इस यादगार शादी के हर समारोह का एक-एक मजारा इतना खूबसूरत था, जो देखते ही बन रहा था। देश-विदेश से आई तमाम नामचीन हस्तियों के साथ ही अखिलेश और डिंपल भी इस समारोह के यादगार लम्हे के साक्षी बनने लखनऊ से उदयपुर पहुंचे।
Akhilesh Yadav Dimple Yadav in Mukesh Ambani Isha Ambani pre wedding
 

सबसे महंगी शादी

हालांकि इससे पहले भी देश में कई भव्य शादियां होती रही हैं, लेकिन यह शादी देश की सबसे महंगी शादियों में से एक है। इसकी चर्चा देश से लेकर विदेश में भी होती रहेगी। इस शादी में फिल्म सेलिब्रिटी से लेकर देश और प्रदेश के कई नेता भी शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानें तो देश की इस सबसे महंगी शादी पर 723 करोड़ रुपये के करीब खर्च हुए हैं। हालांकि यह खर्च का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।
https://twitter.com/ANI/status/1071366661385658369?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो