5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री की इस योजना की अखिलेश यादव ने खोली पोल, जांच की उठाई मांग

अब तक विपक्ष की पूर्व की योजनाओं पर सवाल खड़े करने वाली भाजपा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने पीएम की एक बड़ी योजना में घोटाले पाए जाने को लेकर कटघड़े में खड़ा किया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 14, 2019

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. अब तक विपक्ष की पूर्व की योजनाओं पर सवाल खड़े करने वाली भाजपा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने पीएम की एक बड़ी योजना में घोटाले पाए जाने को लेकर कटघड़े में खड़ा किया है। दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के एक करोड़ सीमांत किसानों को पहली किश्त में 2000 रुपये उनके खाते में दिए जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन सपा के मुखिया अखिलेश ने इसकी पोल खोलते हुए कहा है कि किसानों को देने के बाद वही पैसा 24 घंटे के अंदर ही काट लिया जा रहा है जिसकी तत्काल जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- बसपा की अहम बैठक में 38 प्रत्‍याशियों पर लिया गया बड़ा फैसला, मायावती ने की बहुत बड़ी घोषणा

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है, 'किसानों और अखबारों से खबर मिली है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी गई राशि 24 घंटे के अंदर ही किसानों के खातों से वापस ले ली गई। भयंकर जुमला पार्टी तो अब वादाखिलाफी के साथ जनता को धोखा भी दे रही है। मैं अपील करता हूं कि इसकी फौरन जांच हो और सच समाने लाया जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ मीडिया पर इस योजना का प्रचार प्रसार कर चुनाव में वोट हासिल करना है। इस तरह के कृत्य की सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को सालभर में 6000 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाने हैं। यह 6000 रुपए उन्हें तीन किश्तों में दिए जाने हैं। छोटे और सीमांत परिवारों की परिभाषा में वैसे परिवारों को शामिल किया गया है, जिनमें पति-पत्नी और 18 वर्ष तक की उम्र के नाबालिग बच्चे हों और ये सभी सामूहिक रूप से दो हेक्टेयर यानी 5 एकड़ तक की जमीन पर खेती करते हों।