scriptकेरल बाढ़ प्रभावितों के लिए अखिलेश ने की अपील, कहा जरूरतमंदों की मदद के लिए करें व्यक्तिगत दान | akhilesh yadav on kerala flood effected areas and bjp | Patrika News
लखनऊ

केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए अखिलेश ने की अपील, कहा जरूरतमंदों की मदद के लिए करें व्यक्तिगत दान

भाजपा सरकार का झूठ बताकर अखिलेश ने कहा कि कागज का पेड़ लगाकर अपना नाम दर्ज कराना चाहती है भाजपा

लखनऊAug 19, 2018 / 04:22 pm

Mahendra Pratap

akhilesh yadav

बाढ़ प्रभावित और भाजपा सरकार पर अखिलेश का वार, कही ये बात

लखनऊ. केरल में आई प्राकृतिक आपदा में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपये की राशि देने की बात कही है। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केरल में बारिश व बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने केरल में जरूरतमंदों की मदद के लिए व्यक्तिगत दान की भी बात कही।
केरल में प्राकृतिक आपदा को लेकर किया ट्वीट

https://twitter.com/hashtag/UPforKerala?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि मेरा दिल केरल के लोगों के पास चला जाता है। मेरी पत्नी और मैंने केरल में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए व्यक्तिगत दान करने का फैसला किया है। यदि आप भी उनकी मदद कर सकते हैं, तो अपना योगदान अवश्य दें। उन लोगों को याद रखें जो खो गए थे और केरलवासियों के लिए प्रार्थना करें जो लड़ना जारी रखें हैं।
केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए सरकार की मदद

केरल में आई बाढ़ आपदा के लिए योगी सरकार 15 करोड़ रुपये की मदद कर रही हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार 20 करोड़ रुपये की मदद कर रही है। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और गुजरात सरकार 10-10 करोड़ की मदद कर रही है।
300 से ज्यादा लोग गवा चुके हैं जान

इसी कड़ी में केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वालों में सुलतानपुर से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी 2 लाख रुपये की राशि के नाम पर केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद की। बता दें कि पिछले 100 सालों में केरल सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। जानकारों के मुताबिक, केरल पिछले एक शताब्दी में सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बाढ़ की वजह से कोच्चि एयरपोर्ट से सारी उड़ानें 26 अगस्त तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बस, ट्रेन और मेट्रो सेवाओं भी बंद हैं।
लाठीचार्ज की कही बात

इसी के साथ उन्होंने उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा राहत न पहुंचाने और इसके लिए पदयात्रा करने पर लाठीचार्ज होने की शिकायत की। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी देश को बांटने वाली ताकतों से निबटेगी।

Home / Lucknow / केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए अखिलेश ने की अपील, कहा जरूरतमंदों की मदद के लिए करें व्यक्तिगत दान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो