scriptबीच बाजार घटी गोलाबारी-डकैती की घटना, अखिलेश ने कहा व्यापारी खुद ही भाजपा को खत्म कर देंगे | akhilesh yadav on robbery and dacoit in jewellery showroom | Patrika News
लखनऊ

बीच बाजार घटी गोलाबारी-डकैती की घटना, अखिलेश ने कहा व्यापारी खुद ही भाजपा को खत्म कर देंगे

आलमबाग स्थित ज्वैलरी शोरूम के कारीगर और गार्ड की हत्या कर लाखों की डकैती करने पर सराफा व्यापार मंडल के अधिकारियों में नाराजगी है

लखनऊMar 03, 2019 / 02:24 pm

Karishma Lalwani

akhilesh yadav

बीच बाजार घटी गोलाबारी-डकैती की घटना, अखिलेश ने कहा व्यापारी खुद ही भाजपा को खत्म कर देंगे

लखनऊ. आलमबाग स्थित ज्वैलरी शोरूम के कारीगर और गार्ड की हत्या कर लाखों की डकैती करने पर सराफा व्यापार मंडल के अधिकारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने सड़क जाम कर डकैतों की जल्द गिरफ्तारी का प्रदर्शन किया और पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस घटना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि बीच-बाज़ार घटी गोलीबारी-डकैती की घटना भाजपा की नाकाम सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1102048146455093248?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा ने व्यापार को खत्म कर दिया

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने एक तरफ व्यापार को खत्म कर दिया है, तो वहीं दूसरी ओर अनियंत्रित अपराध से व्यापारी खत्म हो रहे हैं। अब इस चुनाव में व्यापारी खुद ही भाजपा को खत्म कर देंगे।
हेलमेट पहन कर दिया लूट को अंजाम

गौरतलब है कि शनिवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने कृष्णानगर स्थित आरके ज्वैलर्स के यहां धावा बोला। बाइक सवार नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें शॉप के मालिक राजीव गुप्ता घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बेखौफ बदमाश हेलमेट पहनकर अंदर घुसे। इस बीच एक ने तमंचा निकालकर फयारिंग शुरू कर दी। लूट की घटना को अंजाम देकर नकाबपोश मौके से फरार हो गए। एसएसपी के अनुसार वारदात में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।

Home / Lucknow / बीच बाजार घटी गोलाबारी-डकैती की घटना, अखिलेश ने कहा व्यापारी खुद ही भाजपा को खत्म कर देंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो