scriptअखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में भाजपा का चलाया गया वीडियो, रमाकांत यादव ने दिया बड़ा बयान | Akhilesh yadav over yogi video ramakant yadav statement | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में भाजपा का चलाया गया वीडियो, रमाकांत यादव ने दिया बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधयक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कांग्रेस व बसपा से आए दिग्गजों को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

लखनऊOct 06, 2019 / 07:22 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh Ramakant

Akhilesh Ramakant

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधयक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कांग्रेस व बसपा से आए दिग्गजों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस नेता व पूर्व बाहूबली सांसद रमाकांत यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह मेरी घर वापसी है। उनका स्वागत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह उनका आखिरी दल होगा। इसी के साथ बहुजन समाज पार्टी के पूर्व एमएलसी अतहर खान व पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन रुक्मणि देवी भी सैकड़ों समर्थकों संग पार्टी में शामिल हुईं। सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया साथ ही भाजपा सरकार पर हमला किया। पार्टी दफ्तर में सीएम योगी की एक वीडियो क्लिप भी चलाई गई, जिस पर अखिलेश यादव ने कटाक्ष भी किया।
ये भी पढ़ें- मेनका गांधी के कहने पर डिप्टी सीएम ने तुरंत दी यह बड़ी सौगात, दीपावली से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा

अखिलेश यादव ने सभी नेता का पार्टी में स्वागत किया। रमाकांत यादव के भारी काफिले को देखकर उन्होंने कहा कि हम उन्हें बताना भूल गए कि हम आजमगढ़ में ही एक भव्य कार्यक्रम करेंगे। और वह यहां सैकड़ों समर्थकों के साथ आ गए। उनका पार्टी में स्वागत है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों की सूची बहुत लंबी है। इनमें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व एमएलसी अतहर खान का नाम भी शामिल है। वह बसपा छोड़ कर सपा में आए हैं। इसी के साथ पूर्व सांसद स्व फूलनदेवी की बहन रुक्मणि देवी भी पार्टी में आई हैं। इन सभी का स्वागत है।
ये भी पढ़ें- बगावत करने के बावजूद अदिति सिंह कांग्रेस की इस लिस्ट में शामिल

अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि सपा का परिवार बढ़ेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग सपा में शामिल होंगे, जिससे हम चुनौतियों का मुकाबला कर सकेंगे। हमें अपनी ताकत पर भरोसा है। और ऐसा ही रहा तो 2022 में हम भाजपा को यूपी से हटाएंगे। उन्होंने कहा कि हमे रमाकांत यादव के साथ पहले भी काम करने का मौका मिला। आजमगढ़ में उनके बडी़ संख्या में सहयोगी साथी है। आने वाले समय में हम एक साख काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र में भी यूपी की ताकत फैला रहे हैं। महाराष्ट्र चुनाव में सपा अच्ची सीटें मिलेंगे।
Ramakant Yadav
रमाकांत ने कहा – यह मेरी घर वापसी-
समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले रमाकांत यादव का काफिला जब सपा कार्यालय पहुंचा तो नजारा देखने लायक था। इससे पहले सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ आते समय रमाकांत यादव अमेठी की सीमा पर जब पहुंचे जो जगह-जगह समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। वे लखनऊ जाते समय राष्ट्रीय मार्ग से होकर गुजरे थे। एक तरह के शक्ति प्रदर्शन को देख अखिलेश भी हैरान थे। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरी घर वापसी की तरह है। रमाकांत यादव ने कहा कि अपने परिवार में आने के बाद ऐसी भावना पैदा हो रही कि बहुत ज्यादा बोल तो नहीं सकता। पर जो देश के हालात हैं, जो देश का किसान, नौजवान परेशान है वो अखिलेश की तरफ आशा की निगाह से देख रहा है। आज देश मे पूंजीवाद फैल रहा है। सेकुलरिज्म खत्म हो रहा। सम्प्रदायिकता बढ़ रही है। रमाकांत ने कहा कि अबू आजमी के बुलावे पर मैं आया हूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भी आदेश होगा उसका पालन करूंगा।
Ramakant Yadav
स्क्रीन पर सीएम योगी का चला वीडियो-

अखिलेश के कहने पर सीएम योगी का सपा कार्यालय में वीडिया दिखाया गया जिसमें मुख्यमंत्री डीजे बंद करवाने व कई योजनाओं के भाजपा शासन में शुरु होने की बात करते दिख रहे हैं। वीडियो खत्म होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में शिक्षा में ऊपर से नम्बर एक होना चाहिए था, लेकिन वह नीचे से नम्बर एक पर हैं। इसी प्रकार मध्यान्ह भोजन में भी हम नीचे स्तर पर हैं। कोई भी काम उनकी सरकार में सही नहीं हो रहा है। हमने लखनऊ में बेसिक शिक्षा स्कूल मॉडल के रूप में चलवाया था। लेकिन वह भी बर्बाद कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। पानी की टंकी में चढऩे को पूरा परिवार मजबूर हो रहा है। गोंडा के साहू परिवार के लोग हमसे मिले। उसका परिवार एक महीने घूम रहा है। उसे न्याय नहीं मिल रहा है।

Home / Lucknow / अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में भाजपा का चलाया गया वीडियो, रमाकांत यादव ने दिया बड़ा बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो