scriptCBI के सामने अखिलेश यादव आज नहीं होंगे पेश, खनन घोटाला मामले में बतौर गवाह दर्ज कराना था बयान | Akhilesh Yadav will not appear before CBI for record Statement witness in mining scam case | Patrika News
लखनऊ

CBI के सामने अखिलेश यादव आज नहीं होंगे पेश, खनन घोटाला मामले में बतौर गवाह दर्ज कराना था बयान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सीबीआई (CBI) के सामने पेश नहीं होंगे।

लखनऊFeb 29, 2024 / 10:05 am

Aman Kumar Pandey

akhilesh yadav

akhilesh yadav

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सीबीआई (CBI) के सामने पेश नहीं होंगे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने खनन घोटाला मामले में अखिलेश यादव को तलब किया था। CBI ने सपा मुखिया को बतौर गवाह बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। अखिलेश यादव को आज ही दिल्ली आकर अपना बयान दर्ज कराना था। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव आज CBI के सामने पेश नहीं होंगे। CBI ने अखिलेश यादव 28 फरवरी को सीआरपीसी (CPRC) की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया था।
अखिलेश यादव को जनवरी 2019 में दर्ज की गई CBI की उस एफआईआर (FIR) के संबंध में तलब किया गया है। जो हमीरपुर में 2012 से 2016 के बीच कथित अवैध खनन से संबंधित है।
यह भी पढ़ें

यूपी की 14 लोकसभा कैंडिडेट की सूची बीजेपी आज कर सकती है जारी, दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक

जनवरी 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी, खनन अधिकारी और अन्य समेत कई लोक सेवकों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी। एफआईआर में आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों ने हमीरपुर जिलें में खनिजों का अवैध खनन होने दिया।
पुलिस की दर्ज FIR में कहा गया है कि आपराधिक साजिश में सरकारी कर्मचारियों ने निविदा प्रक्रिया का पालन किए बिना अवैध रूप से नए पट्टे और नवीकरण पट्टे दिए। लोगों को अवैध रूप से छोटे खनिजों का उत्खनन करने की परमिशन दी गई। साथ ही छोटे खनिजों की चोरी करने और धन उगाही करने की भी अनुमति दी गई।

Hindi News/ Lucknow / CBI के सामने अखिलेश यादव आज नहीं होंगे पेश, खनन घोटाला मामले में बतौर गवाह दर्ज कराना था बयान

ट्रेंडिंग वीडियो