scriptशपथ ग्रहण करते ही राम नाईक ने छोड़ी कुर्सी | Anandi ben Patel became 2nd lady governor of Uttar Pradesh | Patrika News
लखनऊ

शपथ ग्रहण करते ही राम नाईक ने छोड़ी कुर्सी

आनंदी बेन बनीं यूपी की दूसरी महिला गवर्नर
 

लखनऊJul 29, 2019 / 03:18 pm

Anil Ankur

Anandi ben Patel became 2nd lady governor of Uttar Pradesh

Anandi ben Patel became 2nd lady governor of Uttar Pradesh

लखनऊ। आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को राज्यपाल के पद की शपथ ली। उनके शपथ लेते ही राज्यपाल की कुर्सी पर बैठे राम नाईक ने कुर्सी छोड़ दी और आनंदी बेन पटैल उनकी कुर्सी पर बैठ गईं। राम नाइक आनंदी बेन की रिक्त हुई कुर्सी पर बैठ गए। इस तरह आनंदी यूपी की दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में काम करेंगी।
गुजरात की सीएम भी रहीं हैं आनंदी

बताते चलें कि गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुकीं आनंदी बेन पटेल काम चुकी हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान गवर्नर राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री स्वाती सिंह और महेन्द्र सिंह तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।
34वीं राज्यपाल बनी आनंदी बेन पटेल

आनंदी बेन पटेल प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं। आज सुबह आनंदीबेन पटेल अमौसी एयपोर्ट पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। इससे पहले उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
दूसरी महिला गवर्नर

उल्लेखनीय है कि 70 साल पहले सरोजिनी नायडू यूपी की पहली महिला गवर्नर बनी थीं। अब यूपी को दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल मिली हैं। जिस समय सरोजिनी नायडू ने शपथ ली थी, उस वक्त उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्राविंस था। स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू 15 अगस्त 1947 को प्रदेश की राज्यपाल बनीं। वह इस पद पर 2 मार्च 1949 तक रहीं। उनके बाद यूपी में अब तक 33 राज्यपाल हुए हैं। आनंदीबेन पटेल 34 वीं राज्यपाल हैं।

ये भी रहे हैं यूपी के गवर्नर

यूनाइटेड प्राविंस के समय में सर हरकोर्ट बटलर, सर विलियम एस. मैरिस, सर अलेक्जेंडर फिलिप्स, सर विलियम मैकहोम हैली, सर हैरी ग्राहम हैग, सर मार्स गैमियर हैलेट और सर फ्रांसिस वेमर ये सभी आजादी के पूर्व तक राज्यपाल रहे। आजादी के बाद सरोजिनी नायडू और जस्टिस बीबी मलिक यूनाइटेड प्राविंस के राज्यपाल बने थे।

यूनाइटेड प्राविंस से नाम बदलकर उत्तर प्रदेश होने पर एचपी मोदी, कन्हैया लाल मणिकलाल मुंशी, वीवी गिरी, डा. बी.रामकृष्ण राव, विश्वनाथ दास, डा.बीजी रेड्डी, जस्टिस शशिकांत वर्मा, अकबर अली खान, डा.एम.चेन्ना रेड्डी, जीडी तपासे, सीपीएन सिंह, मोहम्मद उस्मान आरिफ, बी.सत्यनारायण रेड्डी, मोती लाल वोरा, मोहम्मद शफी कुरैशी, रोमेश भंडारी, सूरजभान, विष्णुकांत शास्त्री, सुदर्शन अग्रवाल, टीवी राजेश्वर, बीएल जोशी व अजीज कुरैशी यहां के राज्यपाल बने। राम नाईक उत्तर प्रदेश के 33वें राज्यपाल थे।

Home / Lucknow / शपथ ग्रहण करते ही राम नाईक ने छोड़ी कुर्सी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो