लखनऊ. उत्तर प्रदेश की मनोनीत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (anandi ben patel) आज राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल पद की शपथ लेंगी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर मनोनीत राज्यपाल को शपथ दिलायेंगे। शपथ ग्रहण के लिये वह सुबह 10.20 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी (Chaudhary Charan Singh International Airport, Amausi) पहुंची। एयरपोर्ट पर विशिष्ट महानुभाव ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही पुलिस उनको गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honor) दिया। इसके पश्चात वह राजभवन (Raj Bhawan) गई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya), डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) समेत सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक (Governor Ram Naik) आज दोपहर में 2.45 बजे मुंबई जाने के लिए राजभवन से अमौसी हवाई अड्डे को प्रस्थान करेंगे।