script16 जनपदों में विसर्जित होगा अटल जी का अस्थि कलश | Atal ji Aasthi Kalasha moved for 16 districts | Patrika News
लखनऊ

16 जनपदों में विसर्जित होगा अटल जी का अस्थि कलश

लखनऊ से सीएम योगी ने किया रवाना।
 

लखनऊAug 24, 2018 / 04:14 pm

Ashish Pandey

atal

16 जनपदों में विसर्जित होगा अटल जी का अस्थि कलश

लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को सौंपे। ये अस्थियां प्रदेश के 16 जनपदों में वहां की प्रमुख नदियों में विसर्जित की जाएंगी। इस दौरान सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी मौजूद रहे।
इसके लिए जनपदों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जनपदों में अस्थि कलश यात्रा निकालकर नदियों में अटलजी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।
प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल आदि ने अलग-अलग नदियों में विसर्जित करने के लिए जा रहे वाहनों पर रखे गये अस्थि कलश को श्रद्धापूवर्क नमन करते हुए उन्हें रवाना किया।
प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर चन्द्रमोहन ने बताया कि अयोध्या में सरयू नदी, कानपुर में बिठूर गंगा नदी व बलरामपुर में राप्ती नदी में अस्थियों का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। शेष अस्थियों का विसर्जन शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर 13 पवित्र नदियों में किया जायेगा।
प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर चन्द्रमोहन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पांडेय वाराणसी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद में शनिवार को अस्थि विसर्जन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। झांसी में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती व काबीना मंत्री सतीश महाना, सोरों (कासगंज) में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र व राज्यमंत्री संदीप सिंह, बरेली में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व काबीना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, चित्रकूट में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह, मिर्जापुर में केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, आजमगढ़ में केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा व मंत्री दारा सिंह चैहान, मुरादाबाद में केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाबो देवी अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Home / Lucknow / 16 जनपदों में विसर्जित होगा अटल जी का अस्थि कलश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो