scriptअभी और बढ़ेगी गर्मी फिर भी सामान्य रेहगा मानसून, झमाझम बरसेंगे बादल | average monsoon possibility in 2018 in india | Patrika News
लखनऊ

अभी और बढ़ेगी गर्मी फिर भी सामान्य रेहगा मानसून, झमाझम बरसेंगे बादल

इस साल गर्मी तो ज्यादा रहेगी ही लेकिन बारिश भी झमाझाम होगी

लखनऊApr 17, 2018 / 05:08 pm

Mahendra Pratap

lucknow news
लखनऊ. अप्रैल शुरू होते ही गर्मी बढ़ जाती है। दिनभर बढ़ते गर्मी के तापमान में जो बात राहत देने वाली होती है, वह है बारिश। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कुछ हिस्सों में अप्रैल महिने में हल्कि बारिश हुई थी। लेकिन ये राहत सिर्फ कुछ दी दिनों के मिली थी। तापमान तो अभी और बढ़ता ही जाएगा। मौसम विभाग से जे पी दत्ता ने बताया कि इस बार गर्मी ज्यादा होगी। इसी के साथ उमस भी बनी रहेगी। यानी कि अभी गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।
सामान्य रहेगा तापमान और बारिश की नहीं है गुंजाइश

जे पी दत्ता ने बताया कि अगले तीन दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम एक जैसा ही रहेगा। इसके बाद यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। लेकिन सिर्फ बूंदी ही पड़ेगी। लखनऊ का तापमान सामान्य रहेगा और यहां बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है।
सामान्य मानसून की है संभावना

हालांकि, इस बार गर्मी ज्यादा होगी लेकिन सामान्य मानसून की उम्मीद भी बनी हुई है। इसी के साथ देश में बेहतर पसल की उम्मीद की जा सकती है।
भारत की अर्थव्यवस्था में मानसून का कितना योगदान

भारत की अर्थव्यवस्था में मानसून का 2 ट्रिलियन योगदान है। मानसून की संबी अवधि यानी कि एलपी का औसत 97 प्रतिशत रहेगा, जो कि यहां के मौसम के लिए सामान्य है। इस साल गर्मी का प्रकोप तो रहेगा ही साथ ही मानसून का साथ भी भरपूर मिलेगा। इस बार कम मानसून की संभावना बहुत कम है। 2018 में मानसून 100 फीसदी सामान्य रहेगा।
केरल से पूरे देश में फैलेगा मानसून

मई के महीने में मानसून की शुरूआत केरल से होकर पूरे देश में फैलेगी। देश में करीब 45 प्रतिशत सिंचित क्षेत्र हैं और शेष भूमि पर खेती वर्षा आधारित होती है। इसके लिए सामान्य मानसून का होना बेहद जरूरी है, जिसके आसार 2018 में बन रहे हैं।

Home / Lucknow / अभी और बढ़ेगी गर्मी फिर भी सामान्य रेहगा मानसून, झमाझम बरसेंगे बादल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो