scriptअयोध्या के 32 घाटों पर 12 हजार वालंटियर जलाएँगे नौ लाख दिये, पिछले 4 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में योगी सरकार | Ayodhya Deepotsav diwali celebration in ayodhya with 9 lac diyas | Patrika News
लखनऊ

अयोध्या के 32 घाटों पर 12 हजार वालंटियर जलाएँगे नौ लाख दिये, पिछले 4 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में योगी सरकार

राम की पैड़ी के 32 घाटों पर दीप जलाए जाने के लिए 12000 वालंटियर को तैयार किया गया है। इस बार यह सभी वालंटियर अलग रंग में दिखाई देंगे जिसके लिए इन्हें यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराया जाएगा। ये 12 हजार स्वयंसेवक स्वेच्छा अपना योगदान देंगे।

लखनऊOct 31, 2021 / 11:29 am

Vivek Srivastava

photo_2021-10-24_18-18-22.jpg
Ayodhya Diwali 2021: जबसे योगी सरकार सत्ता में आयी है तबसे लेकर हर साल दीवाली के मौके पर अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन होता है। इतना ही नहीं हर साल दीपों की संख्या के मामले अयोध्या का दीपोत्सव अपना पिछला रिकॉर्ड ही तोड़ देता है। इस साल भी दीपोत्सव के मौके पर रामनगरी को 7 लाख 51 हजार दीपों से रोशन कर पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है। सरयू के 32 घाटों पर ये दीप जलाए जाएंगे। पिछले वर्ष अयोध्या में साढ़े पाँच लाख दीये जलाये गये थे।
सूत्रों के मुताबिक 7 लाख 51 हजार दीपों को प्रज्वलित करने के दौरान किसी तरह की कोई कमी न रह पाये इस वजह से करीब नौ लाख दीपक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव कार्यक्रम की विशालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राम की पैड़ी पर सरयू तट के किनारे से लेकर संपर्क मार्ग तक बने राम की पैड़ी के 32 घाटों पर दीप जलाए जाने के लिए 12000 वालंटियर को तैयार किया गया है। इस बार यह सभी वालंटियर अलग रंग में दिखाई देंगे जिसके लिए इन्हें यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराया जाएगा। ये 12 हजार स्वयंसेवक स्वेच्छा अपना योगदान देंगे।
सरयू घाट से लेकर मठ मंदिरों को सजाया संवारा जा रहा है इस बार दीपोत्सव के लिए 30 गेट बनाए जाएंगे तो वही राम की पैड़ी पर लेजर शो सहित होलोग्राफी, प्रोजेक्शन मैपिंग तथा इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी भी किया जायेगी। तो वहीं 70 प्रमुख स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, एलईडी बैन के द्वारा इस प्रकरण का लाइव टेलीकास्ट पूरे शहर में अलग अलग स्थानों पर दिखाया जाएगा लगायी जायेगी। पर्यटन विभाग ने करीब-करीब तैयारी भी पूरी कर ली है। विभाग के मुताबिक मुख्य कार्यक्रम होने से पहले कार्यक्रम के तीन परीक्षण होंगे। जिसके बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
दीपोत्सव पर 9 लाख दीपों के लिए सवा करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। इन दीपों को अयोध्या के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले कुम्हारों के द्वारा ही बनाया गया है। दीयों को जलाने के लिए करीब 36 हजार लीटर सरसों के तेल का प्रयोग किया जाएगा। तो वहीं दियों में लगने वाले बत्ती को अयोध्या के विभिन्न क्षेत्र से लिया गया है जिसमें रुदौली, सोहावल, अयोध्या के जयसिंहपुर, कोटसराय, फतेहपुर सरैया जैसे 2 दर्जन स्थानों से वेंडर के माध्यम से मंगाया गया है।
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर नगर निगम को अयोध्या की साफ-सफाई के लिए अभियान कराया जाएगा जिसमें राम की पैड़ी सहित दीपोत्सव के दौरान होने वाली सभी आयोजन स्थल की साफ सफाई के लिए लगभग 5,000 सफाई कर्मियों को उतारा गया है।
अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन के पहले अयोध्या नगर क्षेत्र में मेला बाजार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुम्हार से लेकर सभी पटरी दुकानदार इस मेले में शामिल होकर अपनी दुकान को लगाएंगे। यह बाजार 28 अक्टूबर से प्रारंभ की जाएगी और दीपोत्सव के बाद तक चलेगी। नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के मुताबिक 28 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव की तैयारी को लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वो इस मेले में भी शामिल हो सकते हैं।
आइये एक नज़र डालते हैं 2017 से 2020 तक हर वर्ष कितने दीपक जलाये गये –

वर्ष 2017 –

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहली बार 2017 की दीवाली में 1 लाख 87 हजार 213 दीपक जलाये गये थे। हाँलाकि इस वर्ष योगी सरकार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गयी थी।
वर्ष 2018 –

वर्ष 2018 में सरयू नदी के 14 घाटों पर तीन लाख एक हजार 152 दीये जलाए गए। इन दीयों को जलाने में करीब पांच हजार स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक योगदान दिया था। यह दीपोत्सव का पहला वर्ल्ड रिकार्ड भी था।
वर्ष 2019 –

वर्ष 2019 में सात हजार स्वयंसेवकों ने 17 घाटों पर चार लाख चार हजार 26 दीये जलाए थे। इस दीपोत्सव ने पिछले वर्ष का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और 2019 का दीपोत्सव भी गिनीज बुक में दर्ज हो गया।
वर्ष 2020

कोरोना महामारी के बीच भी अयोध्या के दीपोत्सव की छटा कम नहीं हुई। इस वर्ष के दीपोत्सव में पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 6 लाख 6 हजार 569 दीये जले। सरयू के 24 घाटों पर दस हजार स्वयंसेवकों की सहायता इन दीयों को रोशन किया गया।
अयोध्या में दीपोत्सव का ये आयोजन एक दिन पहले आयोजित किया जाना है। चूंकि इस वर्ष दीपावली 4 नवंबर को पड़ रही है तो दीपोत्सव ये कार्यक्रम 3 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

Home / Lucknow / अयोध्या के 32 घाटों पर 12 हजार वालंटियर जलाएँगे नौ लाख दिये, पिछले 4 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में योगी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो