scriptफायर ब्रांड नेता विनय कटियार का फायर बयान, पढ़ेंगे तो कहेंगे सही है | Ayodhya Vinay Katiyar BJP Ram Temple Trust CAA Priyanka Gandhi VHP | Patrika News
लखनऊ

फायर ब्रांड नेता विनय कटियार का फायर बयान, पढ़ेंगे तो कहेंगे सही है

भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने राम जन्मभूमि का मंदिर विश्व हिंदू परिषद के मॉडल पर ही बनेगा।

लखनऊJan 03, 2020 / 01:08 pm

Mahendra Pratap

फायर ब्रांड नेता विनय कटियार का फायर बयान, पढ़ेंगे तो कहेंगे सही है

फायर ब्रांड नेता विनय कटियार का फायर बयान, पढ़ेंगे तो कहेंगे सही है

अयोध्या. भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने राम जन्मभूमि का मंदिर विश्व हिंदू परिषद के मॉडल पर ही बनेगा। विहिप का मॉडल बहुत ही भव्य है और हमारे पास पर्याप्त जगह मौजूद है।
फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने राम मंदिर निर्माण पर बनाए जाने वाले ट्रस्ट पर कहा कि ट्रस्ट में कितने ब्यूरोक्रेट रहेंगे, इस पर विचार हो सकता है। बाहरी लोगों को शामिल करने के लिए भी मंथन किया जा रहा है। साथ ही डीएम और कमिश्नर भी राम जन्मभूमि निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट में पदेन सदस्य हो सकते हैं।
सांसद विनय कटियार ने कहा कि एनआरसी और सीएए के विरोध मैं हुए उपद्रव में सार्वजनिक संपत्तियों को जो नुकसान पहुंचाया गया है, उन सब से जुर्माना वसूला जाएगा। उनके घरों की कुर्की की जाएगी।
मुसलमानों को गुमराह करने पर कटियार ने कहा कि भारत में रह रहे मुसलमानों को इससे कोई सरोकार नहीं है। भारतीय मुसलमानों को हटाने का कोई प्रावधान ही नहीं है, जो लोग बाहर से भारत में आएंगे उनको नागरिकता देने पर यह कानून बना है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भगवा पर अभद्र टिप्पणी करने पर कटियार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहाकि भगवा पर बयान देने से पहले प्रियंकाअपने सरनेम को फिरोज लिखना शुरू कर दें। प्रियंका गांधी भगवा के बारे में सिर्फ बयानबाजी कर रही हैं। उनकी राजनीति ज्ञान अभी पूरा नहीं हुआ है। गांधी शब्द को तो वह उधार लेकर इस्तेमाल कर रही हैं।
कटियार ने कहाकि प्रियंका गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी या जितने भी लोग हैं उनको महात्मा गांधी ने अपना सरनेम दिया हुआ है। यह सब फिरोज के जन्मे हुए लोग हैं इनको गांधी की जगह फिरोज लिखना चाहिए।

Home / Lucknow / फायर ब्रांड नेता विनय कटियार का फायर बयान, पढ़ेंगे तो कहेंगे सही है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो