scriptप्रदेशभर में मनाया जा रहा पर्व, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी मुबारकबाद | bakreed and sawan somwar celebration in up | Patrika News
लखनऊ

प्रदेशभर में मनाया जा रहा पर्व, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी मुबारकबाद

ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व सोमवार को उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

लखनऊAug 12, 2019 / 01:55 pm

आकांक्षा सिंह

lucknow

प्रदेशभर में मनाया जा रहा पर्व, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी मुबारकबाद

लखनऊ. ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व सोमवार को उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आदि प्रमुख नेताओं ने प्रदेशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। राजधानी लखनऊ में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नदवतुल मस्जिद में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों ने यहां नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार हम सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को शांति व आपसी सद्भाव से मनाने की अपील की। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार प्रदेश स्नेह व सौहार्द की भावना की सुदृढ़ बनाता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईद-उल-अजहा को त्याग, बलिदान और समर्पण का त्योहार बताते हुए मुस्लिम धर्म मानने वालों को बधाई दी है। साथ ही उनकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए इस परस्पर सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। चौधरी और रजा ने कहा कि बलिदान की प्रतीक बकरीद के माध्यम से दूसरों की बेहतरी के लिए काम करने की भावना जागृत होती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर और विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश वासियों को त्याग, बलिदान और भाईचारे के पर्व ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। ईद उल अजहा हजरत इब्राहीम द्वारा नेक रास्ते में कुर्बानी की याद दिलाता है।

Home / Lucknow / प्रदेशभर में मनाया जा रहा पर्व, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी मुबारकबाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो