scriptअधिकारियों से परेशान बांदा के भाजपा विधायक- सीएम और गवर्नर से कहा हमें बचाओ | Banda BJP MLA cried for help write to CM and Governor | Patrika News
लखनऊ

अधिकारियों से परेशान बांदा के भाजपा विधायक- सीएम और गवर्नर से कहा हमें बचाओ

प्रजापित के पक्ष में आए भाजपा के कई और विधायक
 

लखनऊOct 13, 2018 / 06:51 pm

Anil Ankur

Former BJP MLA controversial statement on scst act

Former BJP MLA controversial statement on scst act

लखनऊ। बांदा जिले के भाजपा के विपधायक बृजेश प्रजापति वहां के अधिकारियों से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यूपी में भ्रष्ट अधिकारियों का एक सिंडीकेट बन गया है जो भाजपा के जन प्रतिनिधियों को ही बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता की बात करते हैं और अगर कोई अपनी शिकायत कर रहा है तो अधिकारी उस पर उल्टी धाराएं लगाकर रिपोर्ट लिखा देते हैं। यह व्यवस्था अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। उन्होंने लखनऊ में दावा किया कि ऐसे अफसरों की जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को दे दी है और उनके साथ भाजपा के कई विधायक भी हैं। अब ऐसे अधिकारियों को वे एक्सपोज करके रहेंगे।
विधायक पर था अवैध खनन का आरोप
भाजपा के विधायक बृजेश प्रजापति पर अवैध खनन कराने का आरोप है। यह आरोप बांदा के खनन अधिकारी ने लगाया था। उन्होंने इस सम्बन्ध में पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई थी। इसके बाद भाजपा विधायक की सुरक्षा भी बदल दी गई थी।
मेरे गनर बदले तो मैं सुरक्षा नहीं लूंगा
बृजेश प्रजापति ने लखनऊ में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अधिकारियों मन इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि वे जन प्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर बिना जांच कराए ही लिखाए दे रहे हैं। जन प्रतिनिधि के पास जनता आती है तो वह उसकी बात सुनता है। फिर अधिकारियों से पूछता है कि क्या मामला है। अगर हमने किसी मामले में पूछा होगा तो उल्टा हमें ही समेट लिया गया।
साइकिल पर बालू ढोने वालों को माफिया बता रहे हैं अफसर
स्वच्छ अभियान के लिए टायलट बनाने की बालू साइकिल पर लाने वालों पर भी वहां के अधिकारियों द्वारा अवैध खनन का मुकदमा लिखा जा रहा है। जबकि माफियाओं की गाड़ी अधिकारी छोड़ रहे हैं। हमसे वे लोग मिलने आए जो पीएम आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के तहत टायलट बनवा रहे थे। ऐसे लोग जब हमसे मिलने आए तो हमने पूछा तो बवाल हो गया। यह अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हम सीएम से मिलेंगे और अधिकारियों की ज्यादतीय के बारे में बताएंगे।
दूसरे विधायक भी हैं साथ
भाजपा के बलरामपुर जिले के विधायक शैलेन्द्र सिंह शैलू भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं। वे विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के काम न करके उल्टा उन्हें फंसाने का काम कर रहे हैं। इस बात की जानकारी वे सीम को दे चुके हैं। सीएम ने पूरे प्रदेश की रिपोर्ट तलब की है कि किस किस अधिकारी ने जन प्रतिनिधि का वाजिफ काम करने से मना किया। शैलू ने बताया कि यह मामला गंभीर है और उनके साथ कई और विधायक हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो