scriptडिम्पल यादव के जन्मदिन की बधाई पर शिवपाल सिंह यादव के बेबाक बोल | Barabanki Shivpal Singh Yadav Dimple Yadav Birthday Samajwadi Party | Patrika News
लखनऊ

डिम्पल यादव के जन्मदिन की बधाई पर शिवपाल सिंह यादव के बेबाक बोल

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बोलसपा से सम्मान मिला तो 2022 में गठबंधन हो सकता है विलय नहीं नागरिकता संशोधन कानून के हालात ठीक नहींडिम्पल यादव के जन्मदिन की बधाई आप लोग खुद पहुंचा दीजिए

लखनऊJan 15, 2020 / 05:05 pm

Mahendra Pratap

डिम्पल यादव के जन्मदिन की बधाई पर शिवपाल सिंह यादव के बेबाक बोल

डिम्पल यादव के जन्मदिन की बधाई पर शिवपाल सिंह यादव के बेबाक बोल

बाराबंकी. समाजवादी पार्टी में अपनी पार्टी के विलय की अफवाह पर विराम लगाते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि वर्ष 2022 में उनका प्रयास होगा कि हम सत्ता में रहें, हमारा किसी में विलय का सवाल ही नही, हां गठबंधन हो सकता है और गठबंधन वहीं होगा जहां उन्हें सम्मान मिलेगा। समाजवादी पार्टी ने अगर सम्मान दिया तो उनसे भी गठबंधन हो सकता है।
समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव ने केन्द्र, प्रदेश की भाजपा सरकार और अपनी पुरानी पार्टी समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। बाराबंकी के लोकनिर्माण गेस्ट हाउस में आज नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।
बाराबंकी के लोकनिर्माण गेस्ट हाउस में आज पूर्व समाजवादी नेता और नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने केन्द्र के नए नागरिकता संशोधन कानून पर मचे बवाल पर कहा कि आज के हालात ठीक नही हैं। कोई भी नया कानून बने और जनता को पसन्द न आए फिर भी उसे लागू किया जाए वही आज हो रहा है। इनके जो मुद्दे थे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार उससे अलग इस समय देश में अघोषित इमरजेंसी के हालात है, आज देश बेरोजगारी और आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। यह पहले नोटबन्दी लाए, जीएसटी लाए फिर आधार लाए और अब सीएए लाए तो यह सब ठीक नहीं है।
आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के जन्मदिन की बधाई न दिए जाने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आप लोग खुद मेरी बधाई पहुंचा दीजिए। मुझे जहां सम्मान मिलता है तो मेरा प्रयास होता है कि मैं और ज्यादा सम्मान दूं मगर समाजवादी पार्टी में मुझे कितना सम्मान मिला यह सभी जानते है। शिवपाल सिंह ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि 2022 में उनकी पार्टी सत्ता में रहे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी पार्टी का विलय सपा में करेंगे तो उन्होंने कहा कि विलय का सवाल ही नही होता हां हम गठबंधन जरूर कर सकते हैं मगर हमारा गठबंधन उसी से होगा जहां सम्मान मिलेगा। अगर सपा ने सम्मान दिया तो उससे भी गठबंधन हो सकता है।
प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल बताते हुए कहा कि आज कानून का राज नही है। जब मैं मंत्री था तो नई-नई सड़कें बनती थी मगर आज कोई काम नही हो रहा है। आज सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं सड़कों की हालत बहुत खराब है कहीं कोई विकास का काम नही हो रहा है।

Home / Lucknow / डिम्पल यादव के जन्मदिन की बधाई पर शिवपाल सिंह यादव के बेबाक बोल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो