scriptरिसर्च: गर्म पानी से नहाना है खतरनाक, ठंड व बीमारी दोनों से बचाएगा ये तरीका | Bath with hot water is harmful for body | Patrika News
लखनऊ

रिसर्च: गर्म पानी से नहाना है खतरनाक, ठंड व बीमारी दोनों से बचाएगा ये तरीका

रिसर्च के अनुसार गर्म पानी से नहाना नुकसानदेय है पर रिसर्च या भी कहती है कि अगर पानी का टेंपरेचर 30 से 45 डिग्री के बीच हो तो गुनगुन पानी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसका मतलब यह है कि हमें ठंड के मौसम में गर्म नहीं गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।

लखनऊNov 24, 2021 / 10:09 am

Prashant Mishra

bath.jpg
लखनऊ. ठंड का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में सुबह ठंड से बचने के लिए लोग गर्म पानी से नहाते हैं लेकिन बहुत गर्म पानी से नहाना हमारे लिए नुकसानदेह है। एक रिसर्च के अनुसार बहुत अधिक गर्म पानी से नहाना सेहत के लिए नुकसानदेह है जो आप को बीमार कर सकता है। ठंड के मौसम में ठंड व बीमारियों से बचने के लिए हम आप तो नहाने के उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप को लिए काफी फायदेमंद हैं।
गुनगुन पानी से नहाना फायदेमंद

रिसर्च के अनुसार गर्म पानी से नहाना नुकसानदेय है पर रिसर्च या भी कहती है कि अगर पानी का टेंपरेचर 30 से 45 डिग्री के बीच हो तो गुनगुन पानी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसका मतलब यह है कि हमें ठंड के मौसम में गर्म नहीं गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।
बहुत गर्म पानी से नहाने से होती है यें समस्याएं

रिसर्च में जहां बहुत गर्म पानी से नहाने के नुकसान बताए गए हैं तो वहीं गुनगुने पानी से नहाने के फायदे भी बताए गए हैं। गर्म पानी से नहाने से शरीर में खुजली, आंखों में नमी, बालों का झड़ना, एलर्जी, नाखूनों का टूटना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बहुत गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।
गुनगुन पानी से नहाने के फायदे

रिसर्च में गुनगुन पानी से नहाने के फायदे भी बताए गए हैं रिसर्च में बताया गया है कि कम गर्म पानी यानी कि गुनगुने पानी से नहाने से कई फायदे होते हैं। सुबह अगर कम गर्म पानी से नहाया जाए तो थकान दूर होती है। गुनगुन पानी से नहाने से सर्दी, खांसी, जुखाम में आराम मिलती है। कम गर्म पानी से नहाने से बॉडी में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है जिससे हार्ड अटैक की संभावनाएं कम हो जाती हैं। गुनगुन पानी से नहाने से बॉडी पेन में राहत मिलती है। कम गर्म पानी से नहाने से नींद भी अच्छी आती है।

Home / Lucknow / रिसर्च: गर्म पानी से नहाना है खतरनाक, ठंड व बीमारी दोनों से बचाएगा ये तरीका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो