लखनऊ

Bigg Boss OTT: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी से की ‘गंदी बात’

अक्षरा सिंह और उर्फी जावेद ने बातचीत में शमिता शेट्टी को ‘मौसी’ कहकर पुकारा।

लखनऊAug 14, 2021 / 04:39 pm

Nitish Pandey

लखनऊ. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) ने बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss) में जमकर धमाल मच रही हैं। शो के दौरान अक्षरा सिंह ने शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) का मजाक उड़ाया है। इस मजाक के बाद बिग बॉस के घर का माहौल और गरम हो गया है। हालांकि शो के पहले दिन अक्षरा सिंह खूब रोई थीं।
यह भी पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने किया पुराने दिनों को याद, तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप

मां की उम्र की हैं शमिता : अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्फी जावेद के साथ मिलकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की उम्र की बात कर रही थीं। अक्षरा सिंह और उर्फी जावेद ने बातचीत में शमिता शेट्टी को ‘मौसी’ कहकर पुकारा। दोनों ने बातचीत करते हुए यह भी कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि शमिता की उम्र इतनी है। बात अभी यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद भी अक्षरा सिंह नहीं रुकीं, वे कहती हैं कि शमिता तो उनकी मां की उम्र की हैं।
पहले भी हो चुका है आमना-सामना

बीते दिनों एक एपिसोड में अक्षरा सिहं गुस्से से लाल हो गई थीं। अक्षरा सभी कंटेस्टेंटस पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि यूपी-बिहार से हैं तो क्या तमाशा हैं। हमें इंग्लिश नहीं आती। नहीं हैं हमारे घर में नौकर, लेकिन हमारे मां-बाप ने संस्कार जरूर सिखाए हैं। वे अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ती दिखीं।
पहले भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं शमिता

शमिता शेट्टी बिग बॉस सीजन 9 में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं, लेकिन बहन शिल्पा और राज कुंद्रा की शादी के चलते उन्होंने बिग बॉस के घर को ‘बॉय’ बोल दिया था।
यह भी पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एयरपोर्ट पर भी दिखाया जलवा

Home / Lucknow / Bigg Boss OTT: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी से की ‘गंदी बात’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.